शीतला सप्तमी पर ठंडे पकवानों को लगाया भोग, महिलाओं ने गीतों पर किया नृत्य
श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण
मंदिर समिति के सदस्यों ने भी भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जयपुर। शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर माताजी के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस खास मौके पर महिलाओं ने परंपरागत ठंडे परवानों का भोग माताजी को अर्पित किया। पकवानों को गुरुवार को विशेष रूप से तैयार किया गया और शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक माताजी के चरणों में अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में महिलाओं ने गीत गाते हुए भजन-कीर्तन किए और पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर मंदिर पहुँचीं। गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए महिलाओं ने उत्सव का आनंद लिया। ठंडे परवानों के भोग के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
शीतला सप्तमी के इस पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने बताया कि इस दिन ठंडा भोजन बनाकर माता को अर्पित करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और बीमारियों से रक्षा होती है। माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचे। चाकसू मे शीतला माता के मंदिर मे काफी भीड़ रहीं। मंदिर समिति के सदस्यों ने भी भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
Comment List