अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला : महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं सरकार, कहा- हमारी सरकार की उड़ान योजना को भाजपा ने किया बंद
महिलाओं के लिए लाभदायक
क्या योजनाएं बंद करना ही इस सरकार का एकमात्र काम रह गया है
जयपुर। उड़ान योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान की महिलाओं के मेंस्ट्रुअल हाइजीन, बेहतर स्वास्थ्य तथा विभिन्न रोगों से उनका बचाव करने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने उड़ान योजना शुरू की थी, जिसके अंतर्गत महिलाओं तथा किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए थे।
बेहद दुख का विषय है कि अनगिनत महिलाओं के लिए लाभदायक साबित हो रही इस योजना को भी वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।
भाजपा सरकार न तो महिलाओं को सुरक्षित वातावरण दे पा रही है और न ही उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। क्या योजनाएं बंद करना ही इस सरकार का एकमात्र काम रह गया है
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Mar 2025 17:59:03
मंदिरों के कलात्मक खंभों, गुंबदों और मेहराबों पर नाजुक जालीदार काम, फूलों की आकृतियाँ को देखकर शिल्पकारों के बारीक काम...
Comment List