राजस्थान दिवस पर ऐतिहासिक धरोहर को समर्पित ''द ग्रैंड हेरिटेज चेज़-कार रैली'' : 30 से अधिक कारों ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत

लोक कला, संस्कृति और सामाजिक उत्थान को मिलेगी नई दिशा

राजस्थान दिवस पर ऐतिहासिक धरोहर को समर्पित ''द ग्रैंड हेरिटेज चेज़-कार रैली'' : 30 से अधिक कारों ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत

राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से "द ग्रैंड हेरिटेज चेज़-कार रैली" का आयोजन किया गया

जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से "द ग्रैंड हेरिटेज चेज़-कार रैली" का आयोजन किया गया। अमर जवान  ज्योति से इस रोमांचक कार रैली का फ्लैग ऑफ पर्यटन विभाग के सचिव एवं आयुक्त रवि जैन ने किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष राजस्थान दिवस को बड़े स्तर पर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे लोक कला, संस्कृति और सामाजिक उत्थान को नई दिशा मिलेगी।

राजस्थान पर्यटन विभाग और इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स, राजस्थान चैप्टर के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस अनूठी कार रैली में 30 से अधिक कारों ने हिस्सा लिया। सभी  प्रतिभागी जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों से गुजरते हुए विभिन्न सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहेलियों को हल करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए उत्साहित नजर आए। इस रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हवा महल, आमेर किला, जंतर-मंतर सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों से जुड़े रोचक संकेतों और चुनौतियों को हल किया। इस आयोजन का समापन जयपुर के होटल फेयरमोंट में एक भव्य समारोह के साथ हुआ, जहां विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

आईसीसी राजस्थान चैप्टर की अध्यक्ष जयश्री पेडीवाल ने इस आयोजन को राजस्थान की धरोहर-आधारित आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप से प्रस्तुत करने में सफल रहा है बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर