राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान

आम उपभोक्तओं को इसकी आपूर्ति जारी है

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान

शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि बाजार में अधिक कीमत देकर तुरंत उपलब्ध है। कई एजेंसियों पर लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, महिलाओं को भी इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन की निगरानी के दावों के बावजूद गैस वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं दिख रही।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सीएमओ में आयोजित बैठक में एलपीजी सिलेण्डर की वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखते हुए जमाखोरी कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की आपूर्ति के लिए कोई कमी नहीं है तथा आम उपभोक्तओं को इसकी आपूर्ति जारी है।

हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित हो समाधान

शर्मा ने कहा कि आम जनता में घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर विश्वास बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार का दुरुपयोग होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 181, 112 और 14435 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी त्वरित और प्राथमिकता पर समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने अफवाह एवं भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि एलपीजी उपलब्धता से लेकर आपूर्ति तक की मॉनिटरिंग की जा रही है।

Tags: cylinders

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर