Voice Of Youth: सावधानी ही बचाव छोटी सी लापरवाही, पड़ सकती है जिंदगी पर भारी!

गैस सिलेंडर की लापरवाही पड़ सकती है भारी

Voice Of Youth: सावधानी ही बचाव  छोटी सी लापरवाही, पड़ सकती है जिंदगी पर भारी!
घर की रसोई से लेकर होटल, ढाबों और दुकानों तक गैस सुरक्षा की अनदेखी बन सकती है जानलेवा।

कोटा। कोटा के स्टेशन क्षेत्र में महज दो दिन पहले एक डेयरी में गैस सिलेंडर से जुड़ी लापरवाही के चलते आग लगने की घटना सामने आई। बताया गया कि गैस पाइप में कट होने के बावजूद समय रहते उसकी जांच नहीं की गई। हादसे में एक बालक की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।इन घटनाओं ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर हम गैस सिलेंडर का इस्तेमाल तो रोज करते हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर कितने जागरूक हैं? इसी गंभीर मुद्दे पर वॉइस ऑफ यूथ के जरिए शहर के युवाओं से बातचीत की गई।

गैस लीक होने पर क्या करें?
अगर गैस की गंध आए तो घबराएं नहीं। सुरक्षित हो तो रेगुलेटर बंद करें, दरवाजे और खिड़कियां खोलें। माचिस, लाइटर या किसी भी तरह की आग न जलाएं। बिजली के स्विच को ऑन या ऑफ न करें। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं और एलपीजी आपातकालीन हेल्पलाइन 1906 पर संपर्क करें। खुद गैस रिसाव ठीक करने की कोशिश न करें।
-नैना मेहरा

सुविधा के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी
घरों में महिलाएं रोजाना रसोई में गैस का इस्तेमाल करती हैं। कई बार खाना बनाने की जल्दबाजी में गैस पाइप और रेगुलेटर पर ध्यान नहीं दिया जाता। हमें हर कुछ दिनों में पाइप की स्थिति देखनी चाहिए। उसमें दरार, कट या ढीलापन दिखाई दे तो तुरंत अधिकृत मैकेनिक से बदलवाना चाहिए। रात को सोने से पहले रेगुलेटर बंद करने की आदत डालनी चाहिए।
-वेदिका चन्द्रावत

होटल-ढाबों पर सुरक्षा के इंतजाम जरूरी
केवल घरों में ही नहीं, बल्कि होटल, रेस्टोरेंट, चाय की थड़ी और ढाबों पर भी गैस सिलेंडरों का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। कई जगह एक साथ कई सिलेंडर और बड़े गैस बर्नर चलते हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों में पाइप, रेगुलेटर और कनेक्शन की नियमित जांच होनी चाहिए। संचालकों को अग्निशमन यंत्र रखने और कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देने की जरूरत है।
-रितिक नकवाल

Read More असर खबर का : सड़क दोहरीकरण निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

रसोई में महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान
घरों में महिलाएं सबसे ज्यादा समय रसोई में बिताती हैं। इसलिए उन्हें गैस की सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। खाना बनाते समय बच्चों को गैस चूल्हे से दूर रखें। सिलेंडर को हमेशा सीधा और हवादार स्थान पर रखें। गैस की गंध आने पर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। किसी भी तरह की खुद मरम्मत करने के बजाय विशेषज्ञ की मदद लें।
-लक्ष्य आचार्य

Read More Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम

जागरूकता से बच सकती हैं कई जानें
गैस सिलेंडर से जुड़े हादसों के बाद जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है। स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस सुरक्षा की जानकारी दी जानी चाहिए। दुकानदारों और कर्मचारियों को भी बताया जाए कि गैस रिसाव होने पर क्या करना है और किस तरह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। एक छोटी सी जानकारी किसी की जिंदगी बचा सकती है।

Read More असर खबर का : दैनिक नवज्योति की खबर से रेलवे में मचा हड़कंप, 1513 कर्मचारी ले रहे थे खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

गैस सुरक्षा के ये नियम याद रखें
- गैस पाइप में कट, दरार या ढीलापन दिखाई दे तो तुरंत बदलवाएं।
- केवल निर्धारित मानकों वाली सुरक्षित एलपीजी होज का इस्तेमाल करें।
- हर पांच साल में अधिकृत मैकेनिक से गैस कनेक्शन की जांच करवाएं।
- खाना बनाते समय गैस चूल्हे को जलता छोड़कर बाहर न जाएं।
- रात को सोने से पहले रेगुलेटर बंद करने की आदत डालें।
- गैस सिलेंडर के पास ज्वलनशील सामान न रखें।
- बच्चों को गैस चूल्हे और सिलेंडर से दूर रखें।

Post Comment

Comment List

Latest News

अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
जाम से राहत के लिए जेडीए 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक 7.5 किमी लंबी सड़क का रास्ता साफ...
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
दिल्ली में अगले 6 दिन सांस लेना होगा मुश्किल: बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश