छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: दिल्ली हाट में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक
दिल्ली हाट में भीषण आग: छतरपुर में 40 दुकानें जलकर खाक
दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित दिल्ली हाट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की 16 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 9:10 बजे तक आग पर काबू पाया। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 40 दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। पुलिस और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अंबेडकर कॉलोनी में स्थित दिल्ली हाट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से लगभग 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे दिल्ली हाट स्थित दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी
शुरुआत में आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़यिां घटनास्थल पर पहुंची। बाद में दस और गाड़यिां भेजी गईं। दमकलकर्मियों की सहायता के लिए स्थानीय पुलिस दल भी वहां पहुंचा और पूरे इलाके को घेर लिया। सुबह 9:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारी ने कहा, आग से लगभग 40 छोटी दुकानें प्रभावित हुईं हैं और फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।

Comment List