माथनिया अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, चिकित्सक के अभाव में नहीं हो पा रहा इलाज

डॉक्टर नहीं होने से बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ रहा है

माथनिया अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार,  चिकित्सक के अभाव में नहीं हो पा रहा इलाज

लोग इलाज के लिए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते हैं लेकिन उन्हें डॉक्टर नहीं होने से बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ रहा है।

उन्हैल।  छोटी सुनेल क्षेत्र की ग्राम पंचायत माथनिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर की पोस्टिंग होते हुए भी डॉक्टर नहीं आते है। वही चिकित्सक कभी कभी ही आते हैं जिससे मरीजो को उपचार नहीं मिल पा रहा हैं जिसकी वजह से मरीजों को प्राइवेट क्लीनिकों पर इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वायरल बुखार, पेट-दर्द,बी पी, शुगर से प्रभावित लोग इलाज के लिए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते हैं लेकिन उन्हें डॉक्टर नहीं होने से बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ रहा है।

चिकित्सक नहीं होने से गंभीर बीमारी के मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
- राकेश रावल जोगी

ग्रामीणों को चिकित्सक के अभाव में प्राइवेट क्लिनीक पर जाकर इलाज कराना मजबूरी बना हुआ है। 
- रामस्वरूप ग्रामीण 

चिकित्सक या तो आते ही नहीं और आते है तो कही चले जाते है। 
- भूर सिंह, ग्रामीण 

Read More सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ

स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक के नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। 
- डबा सिंह, ग्रामीण 

Read More कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास

गरीब मरीजों को प्राइवेट क्लिनिकों में जाकर इलाज कराना पड़ रहा है और प्रसुताओं को सुनेल या झालावाड़ जाकर इलाज कराना पड़ता है। मैंने कई बार आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है फिर भी इस समस्या का निराकरण नही हो रहा है।डॉक्टरों को सिर्फ कागजों में लगा रखा है स्वास्थ्य केन्द्र पर आते नहीं है इसका स्थायी समाधान नहीं होता हैं तो प्रदर्शन कर आगे उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत करेंगे।
- गोविन्द सिंह झाला सरपंच प्रतिनिधि माथनिया

इनका कहना है 
 डॉक्टर को पाबंद कर रखा है पी एच सी माथनिया के लिए अगर नहीं आते हैं तो कार्यवाही करेंगे।
- डॉ साजिद खान, सीएमएचओ 

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनावों की घोषणा कर दी है। 25 अप्रैल को मतदाता...
गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम