असर खबर का - छोटी कालीसिंध हाइलेवल पुल का मरम्मत कार्य शुरू

पुल पर गड्ढे व ब्रेकर की समस्या से मिलेगी निजात

असर खबर का - छोटी कालीसिंध हाइलेवल पुल का मरम्मत कार्य शुरू

नवज्योति टीम ने 22 मई को इस समस्या को लेकर मुद्दा उठाया था। जिस पर विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए हाई लेवल पुल पर मरम्मत कार्य शुरू किया और साफ सफाई के बाद लेवलिंग कार्य किया।

चौमहला। गंगधार - चौमहला के बीच छोटी काली सिंध नदी पर बने हाई लेवल पुल पर लगातार पानी भराव एवं ब्रेकर की समस्या बनी हुई थी, जिसकी वजह से पुल को नुकसान हो रहा था। नवज्योति टीम ने 22 मई को इस समस्या को लेकर मुद्दा उठाया था। जिस पर विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए हाई लेवल पुल पर मरम्मत कार्य शुरू किया और साफ सफाई के बाद लेवलिंग कार्य किया, जिससे आवागमन के दौरान राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो तथा पुल के ऊपर पानी भराव की समस्या भी समाप्त हो।

 गौरतलब है कि पिछले 3 साल से मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण लगातार वाहन चालकों द्वारा इसकी शिकायत अधिकारियों को की जा रही थी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। गंगधार चौमहला मार्ग पर गंगधार के समीप छोटी काली सिंध नदी पर बने हाई लेबल पुल की सेफ्टी दीवाल 3 साल से क्षतिग्रस्त हो रही है तथा लगातार यहां से मिट्टी का रसाव हो रहा था तथा बड़ी दुर्घटना होने का भय बना हुआ था। विभाग हरकत में आया तथा 28 मई से  सेफ्टी वाल की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। सेफ्टी वाल का कार्य पूर्ण होने के बाद पुल के ऊपर का कार्य रविवार को शुरू हो गया। पुल पर सीसी सड़क नीचे बैठ जाने से कंट्रक्शन जॉइंट सस्पेंशन बहार निकल आये है तथा ऊपर नीचे जगह होने से पुल के ऊपर टेपर बन गये जिससे  वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पुल के ऊपर  टेपर बन जाने से वाहन चालकों को आने-जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को जान माल का खतरा बना रहता है। पुल के दोनों ओर बने फुटपात के किनारे काफी मिट्टी जमा हो रही है तथा बरसात के पानी निकासी के लिये लगी जालिया मिट्टी में दब रही है बरसात के दिनों ने पुल के दोनों ओर हरी घास उग जाती है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लोगो को इस समस्या से निजात मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन