मोगड़ा तालाब में मिला युवक का शव, पहचान के प्रयास

शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया

मोगड़ा तालाब में मिला युवक का शव, पहचान के प्रयास

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती मोगड़ा गांव में एक युवक का शव मिला। शव दो दिन पुराना प्रतीत होने के साथ उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आस पास के ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि मोगड़ा गांव के तालाब मे एक व्यक्ति का शव पानी में नजर आ रहा है। पुलिस वहां पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पानी में काई जमी होने से शव को बाहर निकालने में कुछ मशक्कत करनी पड़ी थी। शव की सूचना पर आस पास के ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। लोगों से मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पानी में पड़ा रहने से शव पूरी तरह अकड़ गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत