चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी बन जाते हैं लाट साहब: भरतसिंह

राज्यसभा चुनाव प्रत्याशियों पर विधायक सिंह ने कसा तंज

 चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी बन जाते हैं लाट साहब: भरतसिंह

कांग्रेस विधायक भरतसिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखते हुए राज्यसभा चुनाव 2022 पर अपने विचार व्यक्त किए

सांगोद। कांग्रेस विधायक भरतसिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखते हुए राज्यसभा चुनाव 2022 पर अपने विचार व्यक्त किए। राज्यसभा चुनाव प्रत्याशियों पर विधायक सिंह ने कसा तंज कसते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी बन जाते हैं लाट साहब।
राज्यसभा चुनाव 2022 पर विचार व्यक्त करते हुए पत्र के माध्यम से विधायक भरतसिंह ने लिखा कि राज्यसभा चुनाव हेतु घोषित तीनों प्रत्याशी प्रदेश से बाहर के हैं।

भाजपा ने घनश्याम तिवाड़ी को बनाया प्रत्याशी  

कांग्रेस पार्टी के लिए संतोष की बात है कि भाजपा ने घनश्याम तिवाड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है। घनश्याम तिवारी कुछ समय तक कांग्रेस के सदस्य रहे थे। कांग्रेस के तीनों नाम वरिष्ठ नेताओं के हैं जिसका लाभ राज्यसभा में पार्टी को अवश्य ही मिलेगा। यह भी सच्चाई है कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में लड़ने से बड़े नेता अभी हिम्मत नहीं दिखाते हैं। वरिष्ठ नेता राज्यसभा के माध्यम से ही जिंदा रहना चाहते है। कांग्रेस के विधायक के नाते मेरी पीड़ा है कि यह नेता चुनाव जीतने के बाद लाट साहब बन जाते हैं। पार्टी के विधायकों व कार्यकर्ता से मिलने का इनके पास ना तो समय है एवं न हीं चिंतन है। हाड़ौती की यह कहावत सही है कि बड़े घर बेटी दी है व अब मिलबा का सांस।

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद