एलन कोचिंग के फैकल्टी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध मौत का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

एलन कोचिंग के फैकल्टी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में रैफर किया था।

कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग संस्थान के एक फैकल्टी ने फंसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। फैकल्टी हेमंत चौधरी (46) पुत्र रवि शंकर निवासी विवेकानंद नगर हाल लैंड मार्क सिटी पैराडायज रेजीडेंसी कुन्हाड़ी के ब्लॉक नं. छह ने 14 नवंबर की रात को अपने फ्लैट में फंसी का फंदा लगा लिया था। जिससे अचेत हो गया था। पत्नी ने शोर मचाया तो  पड़ोस में रहने वालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा था और एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में रैफर किया था। वहां शनिवार अल सुबह 4 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि 14 नवंबर रात करीब 11 साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि लैंड मार्क सिटी पैराडाइज रेजीडेंसी में एक एलन कोचिंग संस्थान के फैकल्टी हेमंत चौधरी ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगा लिया है। इससे उनकी हालत गंभीर है और निजी अस्पताल में ले जाया गया है। इस पर निजी अस्पताल गए और हेमंत का बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन बोलने की स्थिति में नहीं थे। बाद में उन्हें वहां से झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी मौत हो गई। मामले में भतीजे देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। 

25 साल से पढ़ा रहा था एलन में 
रिश्तेदार कुलदीप ने बताया कि हेमंत चौधरी पिछले 25 साल से एलन कोचिंग संस्थान में 10वीं,11वी तथा 12 वीं के बच्चों को कैमिस्ट्री पढ़ाता था। वह शादी के बाद से परेशान रहता था। पत्नी से नहीं बनती थी। पिता रविशंकर चौधरी एग्री कल्चर विभाग में अधिकारी थे और उनकी करोना काल में मौत हो गई थी। इसके बाद से उनकी मां को पेंशन मिल रही थी। और मां विवेकानंद नगर के मकान में रहती है और दो बहनों की शादी हो गई। शादी के बाद से पत्नी की उनकी मां से भी नहीं बनती थी, तो हेमंत चौधरी ने पैराडायज में फ्लैट लिया था। इसके बाद से वह पत्नी के साथ रहते थे। 

पत्नी है फर्स्ट ग्रेड टीचर
 जीजा वीरेंद्र ने बताया कि हेमंत का परिवार विवेकानंद नगर क्षेत्र बने मकान में रहता है। 10 महीने पहले ही हेमंत की शादी हुई थी, हेमंत की पत्नी फर्स्ट ग्रेड टीचर है, उसने हेमंत से दूसरी शादी की थी, शादी के बाद से दोनों लैंडमार्क इलाके में फ्लेट में रह रहे थे। 14 नवंबर को विवेकानंद नगर में हेमंत शादी समारोह में आया था और  खाना खाने के बाद साढ़े 9 बजे लौट गया था।  रात 10 बजे करीब उसके द्वारा फंसी का फंदा लगाने की जानकारी मिली थी। 

फरवरी 2023 में हुई थी शादी
एसआई भंवर सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी मिली है कि हेमंत चौधरी की फरवरी 2023 में शादी हुई थी और पति-पत्नी दोनों पैराडाइज में रहते थे तथा मां विवेकानंद नगर स्थित मकान में रहती हैं। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि हेमंत की शादी के बाद से पत्नी से अनबन रहती थी तथा लड़ाई झगड़ा होता रहता था, लेकिन किस कारण से होता था, इस बात की स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिली है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण को पता चल सकेगा, अभी तक कोई पता नहीं चला है। अनुसंधान जारी है। 

Read More असर खबर का : वेयरहाउस में गाड़ियां समय पर खाली करने के दिए निर्देश, जानें पूरा मामला

इनका कहना है
मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविंद माहेश्वरी तथा राजेश माहेश्वरी प्रबंधक नीतेश शर्मा को फोन किया गया। इसके बाद भी उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए फोन को रिसीव नहीं किया तथा उन्हें वाट्सएप और टैक्स मैसेज भी  दिया गया, लेकिन उसके बाद भी अपना पक्ष नहीं दिया गया। 

Read More समंदर की लहरों पर कोटा की छाप: गर्वित बल्दुआ बढ़ा रही शहर का मान,नेशनल सर्फ ओपन 2026 में बनाई जगह

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल