अपने शहर के हालातों को शहरवासी देंगे खुद रैंक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए लिंक किया जारी

अपने शहर के हालातों को शहरवासी देंगे खुद रैंक

नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण में सिटीजन फीैडबैक का लिंक आते ही उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कोटा। अपने शहर के हालातों की रैंकिंग अब आप खुद कर सकेंगे।  स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक का लिंक जारी कर दिया गया है। जिसमें शहरवासी 15 अगस्त तक शहर की सफाई के बारे में फीडबैक दे सकेंगे। हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से सिटीजन फीडबैक का लिंक जारी किया जाता है। वैसे यह हर साल जनवरी से मार्च के बीच जारी हो जाता है। लेकिन इस बार यह देरी से जारी किया गया है। नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण में सिटीजन फीैडबैक का लिंक आते ही उसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

एक बार ही फीडबैक
सिटीजन फीडबैक का जो लिंक जारी किया गया है। उसमें शहर का हर व्यक्ति अपने मोबाइल से आॅनलाइन फीडबैक दे सकता है। लेकिन एक मोबाइल नम्बर से एक बार ही फीैडबैक दिया जाएगा। एक मोबाइल में डबल सिम होने से दूसरे नम्बर से भी फीडबैक दिया जा सकता है।

9 प्रश्नों के देने होंगे जवाब
सिटीजन फीैडबैक का जो लिंक जारी किया गया है। उसमें व्यक्ति अपना मोबाइल नम्बर डालेगा। उसके बाद ओटीपी आएगा। उसे डालने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उसमें शहर और सफाई से संबंधित 9 सवाल पूछे जा रहे हैं। जिनका हां या ना में जवाब देना है। जवाब पूरे होने पर उसे सबमिट करना है।ह्णसफाई कर्मचारियों व जमादारों से की शुरुआत नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण ने शहर वासियों से फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम कोटा दक्षिण ने निगम के सफाई कर्मचारियों व जमादारों से स्वयं और अपने परिचित दस-दस लोगों से फीडबैक भरवाने का काम शुरु किया है। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों से फीडबैक भरवाया जा रहा है।  

केन्द्रीय टीम के आने  की बढ़ी संभावना
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक का लिंक जारी होने के साथ ही अब केन्द्रीय टीम के कोटा आने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि टीम को काफी समय पहले ही आना था। लेकिन इस बार टीम के आने में देरी हुई है। केन्द्रीय टीम कभी भी कोटा आकर शहर की सफाई और लोगों से बातचीत कर भौतिक सत्यापन कर सकती है। 

Read More समंदर की लहरों पर कोटा की छाप: गर्वित बल्दुआ बढ़ा रही शहर का मान,नेशनल सर्फ ओपन 2026 में बनाई जगह

इनका कहना है
सिटीजन फीडबैक का लिंक जारी हो गया है। जिसे नगर निगम के कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों से भरवाया जा रहा है। साथ ही सभी को दस से बीच अन्य लोगों से भरवाने का लक्ष्य दिया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें अपना योगदान दे सके। इसके अलावा शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं व व्यापार संघों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर फीडबैक दिलाया जाएगा। जिससे कोटा की रैकिंग  में सुधार हो सके। शहर वासियों को 15 अगस्त तक फीडबैक देना है। सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के भी 600 अंक है। 
- राजेश डागा, कार्यवाहक आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण 

Read More सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल