एक तरफ खाई दूसरी तरफ जंगल, बीच में स्थित है मां जोगणिया का मंदिर

जोगण के रूप में दर्शन दिए थे तब से जोगणिया माता के रूप में हुई प्रसिद्ध

एक तरफ खाई दूसरी तरफ जंगल, बीच में स्थित है मां जोगणिया का मंदिर

अरावली की पर्वतमाला और प्रकृति की गोद में स्थित है शक्तिपीठ

कोटा। भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के मध्य सीमा पर स्थित जोगणिया माता मंदिर अपने आप में बेहद खास है। मां के दर से कोई खाली हाथ नहीं जाता। माता रानी सबकी मन्नतों को पूरा किया है। यहां के चमत्कार लोगों को अपनी आस्था के साथ खिंचे चले आते हैं।  जोगणिया माता का मंदिर तीन दिशााओं में अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ और प्रकृति की गोद में है। मंदिर की दीवार के पश्चिम दिशा में सैकड़ों फीट गहरी खाई है और विशाल जंगल फैला हुआ है। यहां से 3 किमी दूरी पर प्रदेश का सबसे बड़ा जलप्रपात मेनाल जलप्रपात मौजूद है। 

जोगणिया माता मंदिर हाड़ाओ की कुलदेवी: यहां पर माता लक्ष्मी, सरस्वती और मां दुर्गा के रूप में विराजमान है। लोककथाओं के अनुसार बम्बावदा के समीपस्थ ही जोगणिया माता हाड़ाओ की कुलदेवी थी। राव देवा की पुत्री के विवाहोत्सव पर राव देवा ने जगदम्बा जोगणिया को सादर आमंत्रित कर प्रार्थना की कि मां उसका निमंत्रण स्वीकार कर उसे धन्य करें, माता रानी ने यहां जोगण के रूप में दर्शन दिए थे। तब से मां का नाम जोगणिया माता के रूप में प्रसिद्ध हो गया। इतिहास के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी ईस्वी के लगभग हुआ था। मान्यता है कि पहले यहां अन्नपूर्णा देवी का मंदिर हुआ करता था। जिसके बाद अन्नपूर्णा के बजाय जोगणिया माता के नाम से यह शक्तिपीठ पूरे लोक में प्रसिद्ध हुआ। 

मंदिर परिसर में लगी है हथकड़िया इस मंदिर परिसर में बहुत सारी हथकड़िया लटकी हुई है। इसके बारे में कहा जाता है कि चोर और डाकू वारदात को अंजाम देने से पहले माता का आशीर्वाद लिया करते थे। जिनके पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मौके के फरार होते हुए मां के दरबार पहुंचता था। जहां उनके हाथों में लगी बेड़िया अपने आप ही खुल जाया करती थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण