बजरी के अवैध खनन से पार्वती नदी को हो रहा नुकसान, ठोस कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद

कार्यवाही नहीं होने से अवैध खनन कर्ताओं के हौसले बुलंद, परिवहन के लिए नदी के किनारे गहरी खाइयां खोद कर बनाए गोपनीय रास्ते

बजरी के अवैध खनन से पार्वती नदी को हो रहा नुकसान, ठोस कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद

अवैध रूप से हो रहे बजरी के खनन से पार्वती नदी को काफी नुकसान हो रहा है। एक तरफ जहां जलीय जीव जंतुओं पर खतरा मंडरा रहा है

खातौली। खातौली थाना क्षेत्र में खनन माफिया खुले आम रेत व पत्थर का अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। जिससे पार्वती नदी लगातार छलनी हो रही है। वहीं कार्यवाही नहीं होने से इन खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि इन्होंने अवैध रूप से रेत का परिवहन करने के लिए नदी के किनारे खाइयां खोद कर गोपनीय रास्ते तक बना लिए हैं। जानकारी के अनुसार पार्वती नदी में गोवर्धनपुरा बीड में होकर गोपनीय रास्ते बनाकर व खातौली के मदनपुरा से काली रेत निकाल रहे हैं। अवैध रूप से हो रहे बजरी के खनन से पार्वती नदी को काफी नुकसान हो रहा है। एक तरफ जहां जलीय जीव जंतुओं पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं पर्यावरण को भी काफी क्षति पहुंच रही है। क्षेत्र में 30 से 40 ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी रात चक्कर लगाकर अवैध रूप से रेत का खनन करती हैं। एक तरफ बजरी खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है वहीं दूसरी ओर प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले चल रहा है।  

ठोस कार्यवाही नहीं होने से हौसले बुलंद
गौरतलब है कि विभागीय अधिकारियों, कार्मिकों के बड़े लवाजमे के बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन धड्डले से हो रहा है। माफिया के सामने  प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद कार्यवाही नहीं होने से इन अवैध खनन कर्ताओं के हौसले काफी बुलंद हैं।

आवागमन में बाधक पेड़ काटे
ग्रामीणों ने बताया कि इन खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि खनन व परिवहन के लिए रास्ते में बाधक बन रहे पेड़ तक इन्होंने काट दिए हैं। पूरे जंगल में लकड़ी की कटाई के निशान साफ देखे जा सकते हैं। खनन माफिया डिमांड के अनुसार आसपास के गांवों में रेत की सप्लाई करते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही नहीं करते। 

खातौली वन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन व रेत का परिवहन हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। आज ही जानकारी मिली है। इनके खिलाफ जल्दी ही कार्यवाही की जाएगी।
-अपूर्वा कृष्णा श्रीवास्तव, डीएफओ  

Read More अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा सुकेत बस स्टैंड, जानें पूरा मामला

अवैध खनन का मामला मेरी नजर में नहीं आया है। फिर भी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 
-सुजीत शंकर, जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कोटा 

Read More विशेषज्ञ बोले- लोग समझें, फ्री नहीं टैक्स पेयर के पैसों से मिलती हैं हमें दवाएं

अवैध खनन के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत विजिट की जाती है। विजिट के दौरान पार्वती नदी क्षेत्र में अवैध खनन का कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं आया। ना ही अवैध रेत का परिवहन करते कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर में आई है। फिर भी ऐसा मामला पाया जाता है तो जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी।
-रामनिवास मेहता, उपखंड अधिकारी, इटावा

Read More कोटा : अगले माह से हमारे शहर में दौड़ने लगेंगी ई-बसें

Post Comment

Comment List

Latest News

आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
मुम्बई से देहरादून जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी लैंडिंग कराई गई। सफर...
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी बहे निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 
भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई