महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ

कोटा उत्तर के वार्ड 43 में पानी की समस्या का जताया विरोध

महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ

नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 43 में पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने मंगलवार को दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

कोटा। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से  शहरवासियों को रोजाना जूझना पड़ रहा है । नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 43 में पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने मंगलवार को दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

 नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 43 पार्षद संतोष  बैेरवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया । जैसे ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ वैसे ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता पहुंच गया । वार्ड पार्षद संतोष  बैरवा के नेतृत्व में महिलाएं हनुमान चालीसा का पाठ करती रही और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश करते रहे। पार्षद संतोष  बैरवा ने बताया कि पटरी पार क्षेत्र में पूनम कॉलोनी समेत कई इलाकों में बस्ती बसने के समय से अभी तक भी पाइपलाइन नहीं डाली गई है । लोगों को बोरिंग का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है । ऐसे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया ।
उन्होंने बताया कि बोरिंग का पानी पीने से कई लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है । उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ इसलिए किया जिससे जलदाय विभाग के अधिकारियों को हनुमानजी सद्बुद्धि दे और पटरी पार क्षेत्र के वार्ड 43 में पानी की समस्या का समाधान करें । उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा को ज्ञापन दिया और कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए वरना फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

गौरतलब है कि शहर में गर्मी में पीने के पानी की समस्या लगातार बनी हुई है । ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर के इलाकों में भी कहीं कम दबाव से तो कहीं दिन में 1 घंटे ही पानी मिल पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके अलावा आए दिन शहर में जलदाय विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे भी लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है । लोगों ने बताया कि गर्मी में पानी की अधिक आवश्यकता होती है लेकिन ऐसे में जलदाय विभाग द्वारा ही लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप...
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट