जवाहर नगर में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की

पुरानी रंजिश के चलते 15-20 बदमाशों ने किया तलवार, सरिया व चाकू से हमला

जवाहर नगर में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की

रात करीब 12 बजे अपने घर जा रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें रोक कर ताबड़तोड़ हमला किया।

कोटा । जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को 15-20 बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी । हमले में उसका साथी भी घायल हो गया। घायल को एमबीएस में भर्ती कराया  है।  मृतक सुनील योगी व निखिल बर्धन  निवासी महावीर नगर थाना क्षेत्र और बहादुर मीणा  के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी के चलते  शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे सीएडी लिंक रोड अभय कमांड सेंटर के पास  बदमाश  एक कार में सवार होकर आए और सुनील योगी और निखिल बर्धन पर तलवार, सरिया, चाकू से ताबडतोड़ हमला कर दिया। घटना में सुनील योगी की मौके पर ही मौत हो गई तथा निखिल बर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

 पुलिस उपधीक्षक योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि सुनील योगी और निखिल बर्धन दोनों दोस्त हैं। सुनील और निखिल शुक्रवार रात करीब 12 बजे दशहरा मेला की और से बाइक पर सवार हो कर अपने घर जा रहे थे। तभी अभय कमांड सेंटर के पास लिंक रोड पर  कार में सवार हो कर आए 15-20 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तलवार, चाकू तथा लोहे के सरिया से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में सुनील की मौत हो गई और निखिल घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर डिप्टी एसपी, एएसपी दिलीप कुमार सैनी तथा थानाधिकारी  हरिनारायण शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया गया । घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया तथा साक्ष्य लिए गए। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बना दी गई हैं। 
  
  मृतक स्थान बदल-बदल कर रह रहा था 
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि सुनील योगी तथा निखिल की बदमाशों के साथ  पुरानी रंजिश को लेकर दुश्मनी चल रही थी। इसके चलते सुनील और निखिल बर्धन स्थान बदल कर रह रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों कों सौंप दिया गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला