फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र में किया भ्रमण, पत्नी ट्क्विंल खन्ना, बेटी नितेरा भाटिया, श्रीशेली टेला और सुग्रीव कुंबले भी रहे साथ 

पैंथर की अटखेलियां देखी और ट्रैकिंग की

फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र में किया भ्रमण, पत्नी ट्क्विंल खन्ना, बेटी नितेरा भाटिया, श्रीशेली टेला और सुग्रीव कुंबले भी रहे साथ 
अभिनेता अक्षय कुमार के सिरोही हवाई पट्टी पर पहुंचने की सूचना के बाद कुछ लोग वहां पहुंच गए और उनके साथ सैल्फी ली। 

सुमेरपुर। राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जन जीवन के लिए विश्व भर में भी काफी प्रसिद्ध है।  पर्यटक यहां दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रवासी पक्षियों को निहारने का आनंद भी उठा सकते हैं। वर्षभर में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया का नजारा देखने बॉलीवुड सहित हॉलीवुड के भी कई सेलीब्रीटी यहां आते रहते है। जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में पैंथर को देखने शुक्रवार शाम को बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्क्विंल खन्ना और बेटी नितेरा भाटिया के साथ सिरोही हवाई पट्टी पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे। यहां से कार के माध्यम से दोनों व उनकी साथियों की टीम जवाई क्षेत्र स्थित एक निजी होटल के लिए रवाना हुए। रात को वहां रुकने के बाद शनिवार सवेरे उन्होंने पैंथर की अटखेलियां देखी और ट्रैकिंग की। उन्होंने यहां होटल में क्वालिटी टाइम बिताया। अभिनेता अक्षय कुमार के सिरोही हवाई पट्टी पर पहुंचने की सूचना के बाद कुछ लोग वहां पहुंच गए और उनके साथ सैल्फी ली। 

हालांकि चार्टर्ड प्लेन से उतरते ही होटल की गाड़ियां लगी थी, वे दोनों उसमें बैठकर रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार वे पूरे दिन लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में घूमें। शाम को पाली जिले के बेड़ा की तरफ जाकर साइटिंग के साथ दोपहर तक यहां से चार्टर्ड प्लेन के जरिए मुंबई निकल गए। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फैमिली के साथ श्रीशेली टेला व सुग्रीव कुंबले भी साथ रहे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार