छलका बाघेरी नाका

बढ़ी पर्यटकों की संख्या, सुरक्षा के लिए तैनात किया जाब्ता

छलका बाघेरी नाका

राजसमन्द। राजसमंद जिले के 10 मीटर गहरे बाघेरी नाका बांध पर गुरुवार दोपहर 12 बजे चादर चल गई। बाघेरी नाका पर अभी 1 इंच की चादर चल रही है।

राजसमन्द। राजसमंद जिले के 10 मीटर गहरे बाघेरी नाका बांध पर गुरुवार दोपहर 12 बजे चादर चल गई। बाघेरी नाका पर अभी 1 इंच की चादर चल रही है। बाघेरी नाका बांध परियोजना सहायक अभियंता आलोक सक्सेना के अनुसार कटार सहित ऊपरी क्षेत्र की ओर से लगातार पानी की आवक हो रही है। बाघेरी नाका हेड क्वार्टर पर स्टाफ की ओर से सामूहिक सुन्दरकांड का पाठ भी किया गया। इधर, बाघेरी को छलकता देखने के लिए सैंकड़ों लोग वहां पहुंचे। कुल भराव क्षमता 32.80 फीट है। बाघेरी के छलकने से जिले के 300 से अधिक गांवों में पानी पहुंचेगा। मानसून के दौरान क्षेत्र का पहला पिकनिक स्पॉट है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए पुलिस बल तैनात किया है। बाघेरी बांध के ऑवरफ्लो के बाद पेयजल के लिए निर्मित नंदसमंद बांध के भरने की आस बढ़ गई है। नंदसमंद बांध के भरने के बाद ही राजसमंद झील के भरने की उम्मीद है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग