खाद की कमीः क्षेत्र में खाद भी राशन की तरह बांटना पड़ा

किसानों को एक टोकन से दो-दो बैग वितरित 

खाद की कमीः क्षेत्र में खाद भी राशन की तरह बांटना पड़ा

सोप उपतहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र में इन दिनों खाद वितरण व्यवस्था भले ही राशन कार्ड व जमाबंदी से जारी है।

सोप। उपतहसील मुख्यालय क्षेत्र में खाद कम आने व मांग बढ़ने से राशन, आधार व जमाबंदी की व्यवस्था से किसानों को यूरिया मिल रहा है। सोप उपतहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र में इन दिनों खाद वितरण व्यवस्था भले ही राशन कार्ड व जमाबंदी से जारी है। लेकिन किसानों की भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, जैसे ही खाद की सूचना मिलती है। वैसे वैसे किसान टोकन जारी करने के लिए कतार में लगना शुरू कर देते है। ग्राम सहकारी समिति के 760 यूरिया खाद कट्टे पहुंचते ही सहकारी समिति परिसर में क्षेत्र के मंडावरा, देवली, मोहम्मदपुरा, पायगा आदि ग्राम पंचायतों के किसान भी यूरिया खाद लेने पहुंच गए लेकिन उन किसानों को खाद के टोकन नहीं मिले। 

अन्य पंचायतों के किसानों ने भी यूरिया खाद की मांग की। किसानों को खाद के टोकन वितरित नहीं किए गए जिससे मंडावरा,मोहम्मदपुरा पायगा देवली ग्राम पंचायतों किसानों को वापस लोटना पड़ा सहकारी समिति के व्यवस्थापक को पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बुलाने पड़े। सूचना पर सहायक कृषि अधिकारी हनुमान प्रसाद मीना गिरदावर सरिता मीना, कृषि पर्यवेक्षक प्रधान मीना मय पुलिस जाप्ता के पहुंचे। सहकारी समितियों में आने वाले खाद को ग्राम पंचायत सोप के ऋणी सदस्यों व सोप किसानों के लिए ही आया था। जबकि अन्य पंचायतों के किसानों ने भी खाद लेने की मांग की गई। सहकारी समिति में ऋणी सदस्य भी 289 तथा अऋणी 401 सहित कुल टोटल 690 होने और कट्टे 760 ही आने से सहायक कृषि अधिकारी हनुमान प्रसाद मीना, गिरदावर सरिता मीना, कृषि पर्यवेक्षक प्रधान गुर्जर, महेंद्र मीना, रामबाबू कुमावत, सीता मीना, व सोप पुलिस जाब्ते की निगरानी में सहकारी समिति के ऋणी सदस्यों व सोप के किसानों को ही प्रति सदस्य दो-दो कट्टा वितरित किया। सहकारी समिति के व्यवस्थापक रामबाबू गोस्वामी ने बताया कि सोप पंचायत के ऋणी सदस्यों ओर सोप पंचायत के किसानों को पुलिस की मौजूदगी दो-दो कट्टा खाद वितरित करने के टोकन काटे गए हैं। 

खाद कमी की मार भूमि पुत्रों पर भारी
सोप उप तहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र की ग्यारह ग्राम पंचायतों में खाद की किल्लत अन्नदाताओं के लिए परेशानी का सबब बन रही है। उप तहसील क्षेत्र में खाद की किल्लत इस कदर बनी हुई है कि खाद की गाड़ीयां आते ही किसान सहकारी समितियों ओर दुकानों पर जमा हो जाते हैं। सोप कृषि पर्यवेक्षक महेन्द्र मीना ने बताया सोप पंचायत के ही किसानों व ऋणी सदस्यों को टोकन जारी कर दो-दो बैग वितरीत किए गए। सोप गिरदावर सरिता मीना ने बताया कि शनिवार को सोप ग्राम सहकारी समिति में 760 बैग आए थे, जिनको प्रति किसान की जमाबंदी व राशन की जांच करने के बाद ही उन किसानों को कृषि विभाग के द्वारा टोकन वितरित किए गए हैं। सोप सहायक कृषि अधिकारी हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि सोप सहकारी समिति के 760 कट्टे आए थे। जिनको सोप पंचायत के ही किसानों को प्रति राशन कार्ड के हिसाब से दो दो कट्टे का 380 किसानों को टोकन जारी कर दिए गए है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ।...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव