भारत जल्द बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था : अमित शाह

दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि दी

भारत जल्द बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, दादा लेखराज कृपलानी ने संस्थान की स्थापना कर समाज को शांति का संदेश दिया।

आबूरोड। आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे कर देश दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। भारत जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के त्याग और तपस्या के चलते ही हम सुरक्षित हैं। राज्यों की पुलिस कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रदान करती है। यह कार्य उनके लिए काफी तनावपूर्ण होता है। हिंसक परिस्थितियों से जूझने के समय उनका मन तनाव में रहता है। ऐसे में संस्थान की ओर से उनके मानसिक तनाव को दूर करने के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए मैं साधुवाद देता हूं। उन्होंने सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, दादा लेखराज कृपलानी ने संस्थान की स्थापना कर समाज को शांति का संदेश दिया। मैं उन्हें नमन करता हूं। 
मैंने बहुत सुना था, कि यह संस्थान योग और ध्यान के माध्यम से विश्व में साधना का दीप जलाने का कार्य कर रहा है।

यहां आने पर अपार शांति का अनुभव हुआ। जीवन में गुरु मिलने पर सन्मार्ग पर चलने का रास्ता मिलता है।  इससे पहले दोपहर आबूरोड मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने के बाद ब्रहााकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन पहुंचे। डायमंड हॉल में सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन का केंद्रीय गृहमंत्री ने दीप जला कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान संस्थान की वार्षिक थीम विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान की राष्ट्रीय लॉन्चिंग की। चार दिवसीय कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी आध्यात्मिकता और राजयोग ध्यान की बारीकियां सीखेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित गण्यमान्य व्यक्तियों ने दोनों नेताओं का पारंपरिक राजस्थानी साफा पहना कर स्वागत किया। 


पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि दी
इस दौरान ब्रहााकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने उनकी स्मृति में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने गृहमंत्री का इलायची की माला और राजस्थानी पगड़ी पहना स्वागत किया तथा सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति का मॉडल भेंट किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी और अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी का विशेष सम्मान किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत