उदयपुर में नए कार्यों के शिलान्यास में कटारिया का काटा न्यौता, नाराज हुए नेता प्रतिपक्ष

उदयपुर में नए कार्यों के शिलान्यास में कटारिया का काटा न्यौता, नाराज हुए नेता प्रतिपक्ष
कटारिया ने पत्र लिखकर जताया ऐतराज

जयपुर/उदयपुर। उदयपुर में स्मार्ट सिटी के कुछ नए कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को नही बुलाये जाने पर वे सरकार से नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के काम पिछली सरकार के वक़्त मंजूर हुए थे। सरकार के मंत्री का शिलान्यास करने से उन्हें कोई परहेज नहीं है।  लेकिन उन्हें कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया । जिला कलेक्टर या सीईओ सहित किसी भी अधिकारी ने उन्हें कार्यक्रम में आने का न्योता नहीं दिया। जो एक गलत परंपरा है। जिसकी वह घोर निंदा करते हैं । उन्होंने कहा कि इसे लेकर वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को भी पत्र लिख रहे हैं और अपना एतराज जता रहे हैं। उन्होनें कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने चेताया भी है कि इस तरह से हुआ तो आगे लोकतंत्र में जो भी स्थिति बनेगी उसके जिम्मेदार सरकार होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें