RBSE की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: 99.62 फीसदी रहा परिणाम, 99.62% छात्राएं और 99.51% छात्र पास

RBSE की 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: 99.62 फीसदी रहा परिणाम, 99.62% छात्राएं और 99.51% छात्र पास

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली ने रिजल्ट जारी किया है। इस बार परीक्षा में कुल 99.62 फीसदी स्टूडेंट पास हुए है। छात्राओं का परिणाम 99.62 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 99.51 प्रतिशत रहा।

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली ने रिजल्ट जारी किया है। इस बार परीक्षा में कुल 99.62 फीसदी स्टूडेंट पास हुए है। छात्राओं का परिणाम 99.62 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 99.51 प्रतिशत रहा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in तथा rajresults.nic.in पर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा के लिए कुल 12 लाख 14 हजार 512 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे।

ये है बोर्ड का मार्किंग फॉर्मूला
मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के रिजल्‍ट घोषित किया गया है। फॉर्मूले के अनुसार, कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा के नंबरों को 45 प्रतिशत वेटेज दिया गया। कक्षा 9 के नंबरों को 25 प्रतिशत वेटेज और कक्षा 10 के नंबरों को 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया। कक्षा 10 के अंकभार का निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया गया। इस समिति में शाला प्रधान, कक्षाध्यापक तथा विषय अध्यापन करवाने वाला शिक्षक शामिल थे। इस समिति ने वर्तमान सत्र में किए गए विभिन्न डिजिटल नवाचारों जैसे स्माइल, स्माइल-2, आओ घर में सीखें, कक्षा तथा कक्षा शिक्षण में विद्यार्थियों की सतत भागीदारी तथा प्रदर्शन को देखते हुए सत्र पर्यन्त किए अवलोकन के आधार पर अंक निर्धारण किया। सत्रांक का अंकभार पूर्व के वर्षों के भांति 20 प्रतिशत रखा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ