चीन में स्कूल के छात्रों के लिए अनिवार्य होगी एआई शिक्षा, नियम होगा लागू

बच्चों को तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल है

चीन में स्कूल के छात्रों के लिए अनिवार्य होगी एआई शिक्षा, नियम होगा लागू
यह कदम वैश्विक प्रतिस्पर्धा, तकनीकी सशक्तिकरण और भविष्य के लिए बच्चों को तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल है। 

बीजिंग। चीन में अब छात्रों को स्कूल की पढ़ाई के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा लेना अनिवार्य होगा। यह नया शैक्षणिक नियम चीन में लागू किया जाएगा। चीन के शिक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि यह कदम वैश्विक प्रतिस्पर्धा, तकनीकी सशक्तिकरण और भविष्य के लिए बच्चों को तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल है। 

आदेश के अनुसार एआई को प्राथमिक कक्षा से ही एक मुख्य विषय के रूप में सम्मिलित करेंगे। सरकार के अनुसर छोटे बच्चों को एआई की शिक्षा दी जाएगी। बताया गया कि एआई की शिक्षा खेलों, एनिमेशन और रोबोटिक खिलौनों के माध्यम से दी जाएगी। इससे बच्चे तकनीकी अवधारणाओं को सहज रूप से समझ सकेंगे। 

Tags: ai

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले...
एएनटीएफ ने एक ही दिन में दो बड़े अभियान में पकड़े दो इनामी अपराधी, जानें पूरा मामला
अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- छात्रों की आवाज दिल्ली तक पहुंचेगी
हरे निशान में खुले शेयर बाजार: वित्त, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टरों में गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नज़र
पंचायत-निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- राज्य चुनाव आयोग चुनाव कराने में सक्षम नहीं तो वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार
शिक्षा विभाग के एसीएस यादव निकले स्कूलों के निरीक्षण पर, भवनों की छत पर चढ़कर देखे हालात
वनडे सीरीज : शुभमन गिल की चोट की चिंता के बीच भारत की नजर सीरीज जीत पर, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे आज