ईरान में हमलों के लिए अमेरिका को सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देगा ब्रिटेन : केवल रक्षात्मक हमलों के लिए होगा तैयार, ट्रम्प ने दी थी संयंत्रो को उड़ाने की धमकी

जल विलवणीकरण संयंत्रों को उड़ा देगा और पूरी तरह नष्ट कर देगा

ईरान में हमलों के लिए अमेरिका को सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देगा ब्रिटेन : केवल रक्षात्मक हमलों के लिए होगा तैयार, ट्रम्प ने दी थी संयंत्रो को उड़ाने की धमकी

ब्रिटेन ने स्पष्ट किया है कि वह ईरान पर अमेरिकी हमलों के लिए अपने सैन्य अड्डों का उपयोग नहीं करने देगा, खासकर नागरिक ढांचे को निशाना बनाने में। ट्रम्प की कड़ी चेतावनियों के बीच तनाव बढ़ा है। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है और मध्य पूर्व में संघर्ष का खतरा गहराता जा रहा है।

लंदन। ब्रिटेन ईरान में पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमलों के लिए अमेरिका को अपने सैन्य अड्डों तक पहुंच देने से इनकार करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 मार्च को कहा था कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ और होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के सभी बिजली संयंत्रों, तेल के कुओं, खार्ग द्वीप और जल विलवणीकरण संयंत्रों को उड़ा देगा और पूरी तरह नष्ट कर देगा। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर तेहरान जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए नहीं खोलता है, तो 7 अप्रैल को बिजली संयंत्र दिवस और पुल दिवस मनाया जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया कि लंदन केवल रक्षात्मक हमलों के लिए अपने हवाई अड्डे उपलब्ध कराने को तैयार है और ईरान के प्रमुख नागरिक संरचना पर हमले की ट्रंप की धमकियां इसके अंतर्गत नहीं आतीं। अमेरिकी बमवर्षकों को ब्रिटिश हवाई अड्डों तक पहुंच प्रदान करने संबंधी निर्णय प्रत्येक मामले के आधार पर लिए जाते हैं। ब्रिटेन का फेयरफोर्ड यूरोप का एकमात्र ऐसा वायु सेना अड्डा है, जहां अमेरिकी रणनीतिक बमवर्षक विमान उतरते हैं। इस अड्डे का इस्तेमाल इराक और यूगोस्लाविया पर बमबारी करने के लिए भी किया गया था।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने तेहरान सहित ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे बहुत नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब सहित मध्य पूर्व में इजरायली क्षेत्र और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य की वास्तविक रूप से नाकाबंदी की गई है, जो फारस की खाड़ी के देशों से वैश्विक बाजार में तेल एवं तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है, जिससे ऊर्जा की कीमतें प्रभावित हो रही हैं।

 

Read More ह्वाइट हाउस में गोलीबारी की घटना की मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा : लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा का कोई स्थान नहीं, कहा- अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की सराहना की

Read More रूसी अंतरिक्ष यात्री के साथ 'क्रू-13' मिशन सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये होगा रवाना : नासा

 

 

Read More भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है रूस, जखारोवा ने कहा-रूस ईरान के आसपास की गंभीर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को सुलझाने में सहायता के लिए तैयार

Tags: bases

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण