Covid-19: तो क्या फिर से लौट रहा है कोरोना वायरस, WHO ने दी ये जानकारी

डब्ल्यूएचओ ने कहा- दुनियाभर में कोविड का खतरा बढ़ रहा है

Covid-19: तो क्या फिर से लौट रहा है कोरोना वायरस, WHO ने दी ये जानकारी
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कई नए मामले पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में आए, जहां संक्रमण में 137 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

पेरिस। दुनिया भर में पिछले महीने में कोविड -19 के नए मामलों में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ )ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डब्ल्यूएचओ ने मई में कहा था कि कोविड अब वैश्विक स्वास्थ्य आपात नहीं है लेकिन उसने कोरोनावायरस के मामलों की वृद्धि पर चेतावनी दी और कहा कि इस संक्रमण से लोगों की मृत्यु की भी आशंका है। इस साप्ताहिक आंकड़ों में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि देशों में 10 जुलाई से छह अगस्त तक करीब 15 लाख कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुयी है, जो पिछले 28 दिनों की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है। मौतों की संख्या 57 प्रतिशत गिरकर 2,500 हो गई।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कई नए मामले पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में आए, जहां संक्रमण में 137 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जापान सहित उत्तरी गोलार्ध के कई देशों में हाल के सप्ताह में गर्मियों में कोविड मामलों में वृद्धि देखी गई है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेबियस ने चेतावनी देते हुए कहा कि फिर से बड़ी संख्या में कोविड मामले और मृत्यु को आकंड़ा अचानक बढ़ सकता है। 

Read More भारत दौरे पर मार्को रुबियो: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, बोले-ईरान के साथ समझौता अब भी संभव, 'काफी मज़बूत' प्रस्ताव मेज़ पर 

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ऑरेलियन रूसो ने सतर्कता का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कोविड की संख्या निम्न स्तर पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाले समय इस वायरस के फिर से उत्थान के साथ रहना होगा।

Read More भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य

जिनेवा विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल हेल्थ के निदेशक एंटोनी फ़्लाहॉल्ट ने कहा कि वास्तविक कोविड स्थिति कोविड मामलों को लेकर, स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल एक विश्वसनीय कोविड स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली बहाल करने की आवश्यकता है।

Read More संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के कारण संक्रमण का प्रभाव अब कम हो गया है। लेकिन लोगों की इसके चपेट में आने का खतरा अभी भी बना हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने देशों से टीकाकरण प्रयासों में तेजी लाने का आग्रह किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली