इराक में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर ड्रोन हमला

हशद शाबी बलों के अड्डे को निशाना बनाया

इराक में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर ड्रोन हमला

हवाई हमलों में एक हशद शाबी लड़ाका मारा गया और 5 लड़ाके और दो इराकी सैनिक घायल हो गये। इसके अलावा हमले वाले ठिकानों में भारी आग लग गयी।

बगदाद। इराक के मध्य प्रांत बाबिल में हश्द शाबी फोर्सेज के बेस हाउसिंग मुख्यालय पर तड़के अज्ञात ड्रोनों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक ड्रोन ने बाबिल प्रांत के उत्तरी भाग में महाविल क्षेत्र में इराकी सेना, संघीय पुलिस और हशद शाबी बलों के अड्डे को निशाना बनाया।

हवाई हमलों में एक हशद शाबी लड़ाका मारा गया और 5 लड़ाके और दो इराकी सैनिक घायल हो गये। इसके अलावा हमले वाले ठिकानों में भारी आग लग गयी। बचाव दल और दमकल गाड़यिां आग बुझाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हवाई हमलों के संबंध में इराकी सरकार की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच ईरान समर्थित सैय्यद अल-शुहादा ब्रिगेड के महासचिव अबू अला अल-वलई ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि इस घटना में जिसका भी हाथ है, जांच पूरी होने के बाद उसे जवाब दिया जाएगा।

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ