इजराइल ने लेबनान में मिसाइलों से किया हमला, 14 लोग घायल

एक कारखाना नष्ट हो गया गया

सूत्रों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाने वाले दो हमलों में एक कारखाना नष्ट हो गया गया जबकि एक एक अन्य हमले में टायर फैक्ट्री और आसपास की दस दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

बेरूत। इजराइली युद्धक विमानों ने लेबनान के दक्षिणी शहर गाजीह में मिसाइलों से कई ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 14 लोग घायल हो गए। लेबनान के दक्षिणी शहर सिडोन से सटा हुआ गाजीह शहर राजधानी बेरूत से लगभग 45  किलोमीटर दूर है। सूत्रों ने कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने 4 हवाई हमले किए, जिनमें दो हमलों में अल-राय निजी अस्पताल के पीछे औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जबकि दो अन्य हमलों में एक सुपरमार्केट के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाया गया।

सूत्रों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाने वाले दो हमलों में एक कारखाना नष्ट हो गया गया जबकि एक एक अन्य हमले में टायर फैक्ट्री और आसपास की दस दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हमले में सीरियाई श्रमिकों का आश्रय स्थल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। लेबनान के सैन्य सूत्रों के अनुसार, हमले के कारण लगी आग बुझाने के दौरान नागरिक रक्षा दल के दो सदस्य भी घायल हो गए।

Tags: missile

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व...
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया