जेपी मॉर्गन की चेतावनी : जून के मध्य तक घट सकता दुनिया में तेल भंडार, कच्चे तेल की बढ़ेंगी कीमतें

सुरक्षा जोखिमों के कारण तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित

जेपी मॉर्गन की चेतावनी : जून के मध्य तक घट सकता दुनिया में तेल भंडार, कच्चे तेल की बढ़ेंगी कीमतें

जेपी मॉर्गन ने चेताया है कि मध्य पूर्व तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधाएं जारी रहीं तो जून मध्य तक वैश्विक तेल भंडार तेजी से घट सकते हैं। ब्रेंट क्रूड 130–150 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने का खतरा है। भारत समेत एशियाई देशों में पेट्रोल-डीजल महंगा और महंगाई बढ़ सकती है।

वॉशिंगटन। वैश्विक निवेश बैंक जेपी मॉर्गन ने चेतावनी दी है कि यदि मध्य पूर्व में तनाव, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास जारी बाधाएं नहीं थमीं, तो दुनिया के तेल भंडार जून के मध्य तक तेजी से कम हो सकते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे अहम तेल परिवहन मार्ग माना जाता है, जहां से वैश्विक कच्चे तेल का लगभग 20 प्रतिशत व्यापार गुजरता है। हाल के दिनों में क्षेत्रीय तनाव, ईरान से जुड़े विवाद, शिपिंग देरी और सुरक्षा जोखिमों के कारण तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

हालांकि अभी कुछ मात्रा में तेल आपूर्ति जारी है, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा प्रवाह लंबे समय तक वैश्विक मांग को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। विशेष रूप से भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश अधिक प्रभावित हो सकते हैं, क्योंकि वे मध्य पूर्वी तेल पर काफी निर्भर हैं। जेपी मॉर्गन के अनुसार, अब तक रणनीतिक भंडार और वैकल्पिक आपूर्ति ने स्थिति संभाले रखी, लेकिन ये राहत धीरे-धीरे खत्म हो रही है। यदि संकट लंबा चला, तो ब्रेंट क्रूड 130 से 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है, जिससे भारत में ईंधन कीमतें और महंगाई बढ़ने की आशंका है।

 

Tags: morgans

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र  ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र 
ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र सेन ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर वंचित ओबीसी जातियों को राज्यसभा में अवसर...
भारत-साइप्रस सम्बन्ध रणनीतिक साझेदारी में बदले : भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस, मोदी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत
ट्रंप का बड़ा फैसला: एआई विनियमन पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर समारोह रद्द, देश की प्रगति हो जाएगी धीमी
मायावती का राज्य सरकार पर निशाना : बिजली संकट पर जताई चिंता, बोली- आमजन को निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए सरकार
ब्लड सप्लाई रुकने से पैर कटने की नौबत, जयपुर के डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी
राजस्थान को ईयर राउंड टूरिज्म स्टेट बनाने की तैयारी दिया कुमारी बोलीं- ऑफ-सीजन, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन पर रहेगा फोकस 
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के 31 नए प्रस्ताव मंजूर, 182.69 करोड़ रुपए होंगे खर्च