रूस के किया न्यूक्लियर ट्रॉयड को बढ़ाने का ऐलान : यूक्रेन युद्ध के 4 साल पर पुतिन ने की घोषणा, पुतिन ने कहा- दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों पर लगी कानूनी सीमाएं हटी

न्यूक्लियर ट्रायड पर पुतिन इतना जोर क्यों दे रहे

रूस के किया न्यूक्लियर ट्रॉयड को बढ़ाने का ऐलान : यूक्रेन युद्ध के 4 साल पर पुतिन ने की घोषणा, पुतिन ने कहा- दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों पर लगी कानूनी सीमाएं हटी

एक नई, अनियंत्रित परमाणु हथियारों की होड़ शुरू होने और वैश्विक अस्थिरता बढ़ने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

 मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने के अवसर पर देश की परमाणु ताकत बढ़ाने का ऐलान किया। पुतिन ने कहा है कि रूस अपनी मिलिट्री और टेक्नोलॉजिकल क्षमताओं को बेहतर बनाता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में न्यूक्लियर ट्रायड एक बिना शर्त प्राथमिकता है। पुतिन ने यह ऐलान तब किया है, जब रूस और अमेरिका के बीच हुई न्यू स्टार्ट संधि समाप्त हो चुकी है। इसके टूटने से दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों पर लगी कानूनी सीमाएं (1,550 तैनात वॉरहेड) हट गई हैं, जिससे एक नई, अनियंत्रित परमाणु हथियारों की होड़ शुरू होने और वैश्विक अस्थिरता बढ़ने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

न्यूक्लियर ट्रायड पर पुतिन इतना जोर क्यों दे रहे?

उन्होंने कहा, न्यूक्लियर ट्रायड का डेवलपमेंट रूस की सिक्योरिटी की गारंटी देता है और हमें दुनिया में स्ट्रेटेजिक डिटरेंस और पावर बैलेंस को असरदार तरीके से पक्का करने में मदद करता है। ऐसे में न्यूक्लियर ट्रायड हमारी बिना शर्त प्राथमिकता बनी हुई है। पुतिन के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि रूस एक बार फिर परमाणु हथियारों की रेस में शामिल हो सकता है। रूस के पास पहले ही दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं। रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हथियार भंडार है, जो मुख्य रूप से सोवियत संघ के दौर से विरासत में मिला है। 1991 में विघटन के बाद, लगभग 45,000 युद्धक (1986 के चरम पर) रूस को मिले। रूस ने त्सार बोम्बा (50+ मेगाटन) जैसे बेहद शक्तिशाली हथियारों का परीक्षण किया है। रूस के परमाणु हथियार आज भी उसकी रक्षा नीति का एक प्रमुख हिस्सा हैं, जो भूमिगत और मिसाइल-आधारित प्रणालियों का उपयोग करते हैं।

 

Read More सैम ऑल्टमैन के घर पर हमला : हिरासत में आरोपी, कहा- हमला एआई उद्योग में उनकी भूमिका और बढ़ते तनावों का नतीजा

Tags: putin

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल