
तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में पथराव
लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया
कांग्रेस पीसीसी सदस्य और थानाधिकारी के बीच तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
खानपुर। कांग्रेस पीसीसी सदस्य और थानाधिकारी के बीच तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बचाव में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ भीड़ को तीतर-बितर किया। पुलिस ने 80 लोगों को हिरासत में लिया है।
यह था मामला
झालावाड़ के खानपुर के थानाधिकारी कमलसिंह ने कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुर्जर के खिलाफ राजकार्य में बादा का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को सैकड़ों लोग खानपुर थाने के सामने किए धरना लगाकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस ने इलाके को छावनी बना दिया। अचानक उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी पथराव से बचने के लिए भागते दिखे। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और लाठीचार्ज किया।
वार्ता विफल होने से बिगड़ा माहौल
धरने के दौरान पुलिस की ओर से वार्ता का निमंत्रण आने पर कांग्रेस नेता रघुराजसिंह हाड़ा, प्रमोद शर्मा, मुबारिक मंसूरी ओर भवानीशंकर गुर्जर का प्रतिनिधिमण्डल थाने गया। । वहां पर कांग्रेस नेताओं ने थानाधिकारी को हटाने, तिरंगे का अपमान करने पर थानाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व सुरेश गुर्जर के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस दौरान नारेबाजी तेज हो गई। प्रशासन ने टेंट को हटा दिया। अचानक पुलिस और उपद्रवी आमने-सामने हो गए।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List