भारत बन रहा है दुनिया में नई परमाणु शक्ति

फेडरेशन आॅफ अमेरिकन साइंटिस्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में 12,705 परमाणु हथियार मौजूद

 भारत बन रहा है दुनिया में नई परमाणु शक्ति

दुनिया में सिर्फ 9 देश हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं। इनमें भारत का नाम भी शामिल है। भारत के पास 160 परमाणु हथियार हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भारत इन हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है

नई दिल्ली। दुनिया में सिर्फ 9 देश हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं। इनमें भारत का नाम भी शामिल है। भारत के पास 160 परमाणु हथियार हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भारत इन हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है, यह दावा किया है स्टॉकहोम के डिफेंस थिंक टैंक संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने। सिपरी ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही अंदाजा है। वह भी अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने में लगा है।

300 से ज्यादा नए मिसाइल साइलो

सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन भी अपने परमाणु हथियारों की ताकत में इजाफा कर रहा है। वह 300 से ज्यादा नए मिसाइल साइलो बना रहा है। साइलो जमीन के अंदर ऐसे गहरे और सिलेंडर जैसे सुराख होते हैं, जिनके अंदर से मिसाइल निकलती है। आमतौर पर उसमें वह रखी रहती है। ये मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस हो सकते हैं। पिछले साल जनवरी में और इस साल जनवरी में चीन के पास परमाणु हथियारों की संख्या 350 ही बताई गई है।

चीन के पास है 350 परमाणु हथियार

ये बात सच है कि चीन के पास पिछले दो साल से परमाणु हथियारों की संख्या 350 ही बताई जा रही है लेकिन सिपरी के अनुसार पिछले साल चीन ने कई नए लॉन्चर्स फील्ड में उतारे हैं। यानी भले ही चीन के परमाणु हथियारों की संख्या कम बताई जा रही हो लेकिन वह भी अपने वॉरहेड्स की संख्या बढ़ाने में लगा हो सकता है।

भारतीय मिसाइलों की रेंज में पूरा पाकिस्तान

भारत के पास कम दूरी की मिसाइल पृथ्वी है। इसकी मारक क्षमता 350 किमी है। अग्नि-1 रेंज 700 किमी, अग्नि-2 2000 किमी और अग्नि-3 की रेंज 3000 किमी है। ये सभी सेना में शामिल की जा चुकी हैं। अग्नि-5 की रेंज 5000 किलोमीटर है। यानी इन मिसाइलों की मदद से भारत पाक के सभी शहरों को निशाना बना सकता है। अगर भारत पाक पर परमाणु बम गिराता है तो इससे रावलपिंडी, लाहौर, इस्लामाबाद, नवशेरा और कराची शहर पूरी तरह बर्बाद हो सकते हैं। परमाणु हथियार भारत के पास भी हैं, लेकिन भारत की नीति है वह पहले परमाणु हथियार नहीं दागेगा। लेकिन पाकिस्तान में ऐसी कोई नीति या नियम नहीं बनाए गए हैं।

पाकिस्तान की मिसाइलों की जद में आधा हिंदुस्तान

पाकिस्तान के पास कम दूरी की मिसाइलें-नस्त्र, हत्फ, गजनवी और अब्दाली हैं। इनकी मारक क्षमता 60 से 320 किमी है, जबकि मध्यम दूरी की मिसाइलें-गौरी और शाहीन की मारक क्षमता 900 से 2700 किमी है। अगर इन दोनों मिसाइलें से हमला होता है तो दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, भोपाल, नागपुर, लखनऊ इसकी जद में आ सकते हैं। अब तबाही कितनी होगी यह निर्भर करता है मिसाइल में लगे हथियार पर। पारंपरिक हथियार लगाने पर बबार्दी कम होगी, लेकिन परमाणु हथियार लगाया तो नुकसान बहुत ज्यादा हो सकता है।

2021 से नहीं बढ़ी हथियारों की संख्या

भारत के पास जनवरी 2021 में 156 परमाणु हथियार थे, जो जनवरी 2022 में बढ़कर 160 हो गया है। सिपरी के अनुसार पाकिस्तान में दोनों ही समयों पर 165 परमाणु हथियार थे। सिपरी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु हथियारों को बढ़ाने में लगे हैं। भारत अपने परमाणु हथियारों का खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं करता। हालांकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपनी मिसाइलों के परीक्षण की जानकारी तो देते हैं। लेकिन कभी भी उसमें लगने वाले हथियारों की ताकत, आकार या क्षमता के बारे में नहीं बताते।

Read More चुनाव का पहला चरण : 16.63 करोड़ मतदाता करेंगे 1605 प्रत्याशी के भविष्य का फैसला 

दुनिया में 12,705 परमाणु हथियार मौजूद है। दुनिया में 9440 परमाणु हथियार जो अलग-अलग देशों की मिलिट्री के पास हैं, उनमें से 3730 मिसाइल्स और बमवर्षकों में तैनात हैं। बाकी के परमाणु हथियारों को रिटायर कर दिया गया है। उनको डिस्मैंटल करना बाकी है। इनमें से भारत और पाकिस्तान ने अपने एक भी परमाणु हथियार तैनात नहीं कर रखे हैं।

Read More बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी

 

Read More जम्मू-कश्मीर की आवाज को दिल्ली तक ले जाने की लड़ाई है : महबूबा

इन 9 देशों के पास हैं सबसे ज्यादा परमाणु हथियार
रूस    5977

अमेरिका   
5428
चीन    350

फ्रांस 
290
यूके 225
पाकिस्तान   165
भारत   160
इजरायल    90
उत्तरी कोरिया    20

 

Read More जम्मू-कश्मीर की आवाज को दिल्ली तक ले जाने की लड़ाई है : महबूबा

 

Read More जम्मू-कश्मीर की आवाज को दिल्ली तक ले जाने की लड़ाई है : महबूबा











 

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग