महाराष्ट्र में सियासी भुचाल: संकट में ठाकरे सरकार, 11 मंत्री 'लापता'

एकनाथ शिंदे और 10 से अधिक विधायकों से सोमवार को विधान परिषद चुनावों के बाद से संपर्क नहीं

महाराष्ट्र में सियासी भुचाल:  संकट में ठाकरे सरकार, 11 मंत्री 'लापता'

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेता एवं राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और 10 से अधिक विधायकों से सोमवार को विधान परिषद चुनावों के बाद से संपर्क नहीं होने के बाद मंगलवार को आवश्यक बैठक बुलाई है।

मुंबई।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेता एवं  राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और 10 से अधिक विधायकों से  सोमवार को  विधान परिषद चुनावों के बाद से संपर्क नहीं  होने के बाद मंगलवार को  आवश्यक बैठक बुलाई है।

विधान परिषद चुनाव में शिवसेना के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
शिव सेना विधायकों के मुंबई से अचानक गायब होने कारण भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के पक्ष में विधानसभा में क्रॉस वोङ्क्षटग को लेकर महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल माना जा रहा है। माना जाता है कि शिवसेना के 'लापता' विधायक शिंदे के साथ गुजरात के सूरत में हैं, जो भाजपा शासित राज्य है। सूत्रों के अनुसार शिंदे के सूरत में आज अपराह्न करीब दो बजे मीडिया को संबोधित करने की संभावना है।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव में पांच सीटें जीतीं, जिसमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दो-दो सीटें मिलीं। वहीं संख्या कम होने के बावजूद भाजपा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने में सफल रही। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 106 विधायक हैं, जबकि उनके उम्मीदवारों के लिए शेष वोट या तो निर्दलीय विधायकों से आए हैं, या छोटे दलों या अन्य दलों के हैं। ठाकरे ने आज दोपहर पार्टी के सभी विधायकों की आवश्यक बैठक बुलाई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई