200 रुपए की साइकिल उड़ाई, 92 साल की उम्र में गिरफ्तार

मुंशीराम की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित था

200 रुपए की साइकिल उड़ाई, 92 साल की उम्र में गिरफ्तार

लिस ने धोखाधड़ी के मामले में 54 साल से फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी 92 वर्षीय मुंशीराम कुमरावत है। पुलिस ने मुंशीराम की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

कोटा। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 54 साल से फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी 92 वर्षीय मुंशीराम कुमरावत है। पुलिस ने मुंशीराम की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने बताया कि मुंशीराम साल 1967 में बूंदी में एक दुकान से किराये की साइकिल लेकर गया था, जिसे दुकानदार को नहीं लौटाया था।

उस दौरान वी लगभग 38 साल के थे। मुंशीराम ने किराये की साइकिल किसी व्यक्ति के यहां गिरवी रख दी थी। जिस पर साइकिल के दुकानदार ने पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मुंशीराम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद में कोर्ट में एक पेशी के बाद फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक बून्दी जय यादव ने निर्देश पर वांछित फरार इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के मार्गदर्शन में जिला विशेष टीम प्रभारी मुकेश मीणा व टीम ने तीन हजार रुपए के इनामी आरोपी मुंशीराम पुत्र नाथूराम कुमरावत को 54 साल बाद गिरफ्तार कर लिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनावों में सुगम और समावेशी मतदान के लिए यह मतदान केन्द्र को बनाया गया था।
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प