शिक्षा विभाग में पदस्थापन: प्रमोटेड अधिकारियों को मिला पद, डोटासरा बोले- विभागीय कार्यों में गति मिलेगी

शिक्षा विभाग में पदस्थापन: प्रमोटेड अधिकारियों को मिला पद, डोटासरा बोले- विभागीय कार्यों में गति मिलेगी

शिक्षा विभाग ने संयुक्त निदेशक, उप निदेशक तथा जिला शिक्षा अधिकारियों तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नति के बाद करीब 300 अधिकारियों का पदस्थापन किया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारियों के पदस्थापन से विभागीय कार्यों में गति मिलेगी।

जयपुर। शिक्षा विभाग ने संयुक्त निदेशक, उप निदेशक तथा जिला शिक्षा अधिकारियों तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नति के बाद करीब 300 अधिकारियों का पदस्थापन किया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारियों के पदस्थापन से विभागीय कार्यों में गति मिलेगी।

पदस्थापन आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की गत 26 जुलाई की बैठक की अनुशंसा के आधार पर ग्रुप बी अर्थात संयुक्त निदेशक एवं समकक्ष पद पर 12 अधिकारियों एवं ग्रुप सी अर्थात उप निदेशक एवं समकक्ष पद पर 32 अधिकारियों का वर्ष 2021-22 की रिक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठता सहयोग्यता के आधार पर पदोन्नत किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष पद पर पदोन्नत एवं वर्तमान में कार्यरत 253 अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। इन अधिकारियों के 15 दिन में अपना कार्यग्रहण नहीं करने की स्थिति में इसे पदोन्नति परित्याग माना जाएगा।
  

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें