जोधपुर में गुरू पूर्णिमा पर हुआ गुरूओं का बहुमान, चरणों का पूजन कर दी भेंट

शहर के कई मठों, मदिरों और आश्रमों में गुरूओं का पूजन लोगों द्वारा किया

जोधपुर में गुरू पूर्णिमा पर हुआ गुरूओं का बहुमान, चरणों का पूजन कर दी भेंट

शहर में गुरू पूर्णिमा का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के कई मठों, मदिरों और आश्रमों में गुरूओं का पूजन लोगों द्वारा किया जा रहा है। सुबह से ही गुरूओं के चरणों को धोने के साथ उनका पूजन किया जा रहा है। लोगों द्वारा अपने गुरूओं को बहुमान कर भेंंट आदि भी दी जा रही है। शहर के कायलाना सिद्धनाथ रोड पर दादा दरबार में भी गुरूओं का पूजन हर्षोल्लास से किया गया। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर गुरू पूजन हुआ।

जोधपुर। शहर में गुरू पूर्णिमा का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के कई मठों, मदिरों और आश्रमों में गुरूओं का पूजन लोगों द्वारा किया जा रहा है। सुबह से ही गुरूओं के चरणों को धोने के साथ उनका पूजन किया जा रहा है। लोगों द्वारा अपने गुरूओं को बहुमान कर भेंंट आदि भी दी जा रही है। शहर के कायलाना सिद्धनाथ रोड पर दादा दरबार में भी गुरूओं का पूजन हर्षोल्लास से किया गया। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर गुरू पूजन हुआ। 


सद्गुरु गुलाबदास सेवा संस्थान,शिक्षक नगर में गुरु पूर्णिमा का आज भक्ति भाव से मनाया गया। इसी के साथ तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव की पूर्ण आरती की गई। सुबह संत रामप्रकाश महाराज गुरु पूजन कर विश्व मंगल की कामना की। इसके पश्चात शिष्यों के आने का क्रम दिन भर जारी रहा। शिष्यों ने संत रामप्रकाश का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। जैन धर्मगुरु यतिवर्य कुमार विजय महाराज के यहां गुरों का तालाब, संत धाम रोड़ पर गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8 बजे गुरु पूजन तथा 8-30 बजे नवकार महामंत्र का जाप किया गया। उसके बाद प्रसादी का आयोजन रखा गया। आज शाम को भी मंदिरों और मठों में महाप्रसादी गुरू सेवा के लिए की जाएगी। 


सावन माह का आगाज गुरूवार से, समाप्ति होगी अगले माह शुक्रवार को
सावन का पहला सोमवार 18 को
 भगवान शिव की आराधना का विशेश माह सावन का आगाज गुरूवार से होगा। इसकी समाप्ति अगले माह शुक्रवार को 12 अगस्त होगी। सावन का पहला सोमवार इस बार 18 जुलाई को पड़ेगा। गुरूवार को श्रावण मास का कृष्ण पक्ष आरंभ होगा। इस बार जमाना अच्छा होने के आसार बने है। मानसून पूर्णतया प्रदेश पर मेहरबान बना हुआ है। 


सावन माह के आगाज के साथ ही गुरूवार को शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना और पूजा पाठ शुरू हो जाएंगे। इस बार सावन पर चार सोमवार है। पहला 18 जुलाई, 25 जुलाई, एक अगस्त और अंतिम सोमवार 8 अगस्त को रहेगा। सावन का महिना 12 अगस्त शुक्रवार को खत्म होगा। सावन माह के आगाज के साथ ही भगवान शिव की आराधना शुरू हो जाएगा। इस माह में शिव भक्तों की तरफ से भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन और व्रतोपवास किया जाता है। 

Read More  लोकसभा चुनाव के मतदान कराने के लिए दल हुए रवाना 

Post Comment

Comment List

Latest News