आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

विद्यार्थी वर्ग का ध्यान शिक्षा में रहेगा। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग रहेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा, खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे।

मेष : विद्यार्थी वर्ग का ध्यान शिक्षा में रहेगा। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग रहेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा, खुशी का माहौल रहेगा। काम बनेंगे। नए तथा लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष : दिन सामान्य रहेगा। सुस्ती के कारण काम में मन नहीं लगेगा। विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। अध्ययन में मन नहीं लगेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें।धन की आवक बनी रहेगी।

मिथुन : नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय लाभ का है। अधिकारी काम की प्रशंसा करेगे। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन विफल रहेगे। आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि को नुकसान पहुंच सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

कर्क : प्रेम संबंधों में सावधान रहें। अकारण कहासूनी के कारण संबंध बिगड सकतें हैं। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य बनाये रखें, भविष्य में स्थितियां पुन: अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश में लाभ होगा।

Read More आज का भविष्यफल      

सिंह : मानसिक रूप से परेशानी बनेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। स्वयं भी थकान अनुभव करेंगे। घर का माहौल सही रहेगा, धार्मिक कार्यो में समय व्यतीत होगा।

Read More आज का भविष्यफल     

कन्या : दिन शुभ है। विद्यार्थी वर्ग जिस समस्या से परेशान था, उसका समाधान प्राप्त होगा। उचित मार्गदर्शन के लिए अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग स्वयं को चिंतित महसूस करेगा। काम के प्रति सजग रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला : आर्थिक रूप से दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होगा, निवेश का मानस बनेगा, लेकिन सावधानी आवश्यक है। कर्जा चुकाना पड सकता है।

वृश्चिक : शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है। धैर्य से कार्य करें। स्वयं की क्षमता से अधिक कार्य करना परेशानी भरा हो सकता है। व्यवहार को संयमित रखें। अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा।व्यापार में उन्नति होगी।

धनु : व्यापार में शुभ संकेत मिलेंगे, लेकिन सावधानी आवश्यक है। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे।

मकर : मित्रों के व्यवहार के कारण उनसे कहासुनी हो सकती है, जो भविष्य के लिए उलझन बन सकती है, ऐसे मित्रों से सावधान रहें। पडोसी से मतभेद हो सकता है जो कानूनी उलझन बन सकता है, धैर्य से काम करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रूका पैसा प्राप्त होगा।

कुंभ : आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे, लेकिन लाभ प्राप्त होने में समय लगेगा। आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखे।

मीन : व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। आय व्यय बराबर होने से नए कार्य में हाथ डालने का मानस बनेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में अनियमितता ना करे अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो स्थगित कर दे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई