जोधपुर से वसुंधरा का सियासी संदेश : जो 36 कोमों को प्यार करेगा वही राजस्थान पर राज करेगा : ख़ुद के चाहने से कुछ नहीं मिलता जनता चाहती है वही बनता है सीएम

जोधपुर से वसुंधरा का सियासी संदेश : जो 36 कोमों को प्यार करेगा वही राजस्थान पर राज करेगा : ख़ुद के चाहने से कुछ नहीं मिलता जनता चाहती है वही बनता है सीएम

राजे ने कहा कि कांग्रेस के मामले में हम क्या बोलें पर यह सच है कि कोंग्रेस एक डूबता जहाज़ है।

जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो 36 कोमों को प्यार करेगा वही राजस्थान पर राज करेगा। उन्होंने कहा कि ख़ुद के चाहने से कुछ नहीं होता,जनता जिसको चाहती है वही मुख्यमंत्री बनता है।

जोधपुर में जब  राजे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 2023 में राजस्थान में भाजपा और 2024 में देश में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से तैयार रहें,तब जोधपुर सर्किट हाऊस में पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि भाजपा में तो मुख्यमंत्री के दावेदार ही दर्जन भर है।ऐसे में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? इसके जवाब में उन्होंने ये कहा।

पत्रकारों ने जब कोंग्रेस की गुटबाज़ी को लेकर सवाल किया तो जवाब में  राजे ने कहा कि कांग्रेस के मामले में हम क्या बोलें पर यह सच है कि कोंग्रेस एक डूबता जहाज़ है।
 

मीडिया ने जब पूर्व मुख्यमंत्री से उनके कम सक्रिय होने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू पिछले 9 माह से गम्भीर रूप से बीमार है।इस कारण वे फ़ुल टाईम ऐक्टिव नहीं रह पा रही।इससे पूर्व राजे ने सर्किट हाऊस में एक घंटे जन सुनवाई भी की।बाद में वे रेग्युलर फ़्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

Read More एयरपोर्ट पर पिछले साल की तुलना में बढ़े 7 लाख यात्री

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू
पुलिस ने मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस के...
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत