स्कोडा ऑटो इंडिया ने बनाया सबसे अधिक कारों की बिक्री का रिकॉर्ड 

नए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है

स्कोडा ऑटो इंडिया ने बनाया सबसे अधिक कारों की बिक्री का रिकॉर्ड 

इन 3,829 कारों की बिक्री के साथ स्कोडा ऑटो इंडिया 2022 के लिए 37,568 कुल बिक्री के आंकड़ों को प्राप्त हासिल करने में सफल रही है।

नई दिल्ली। स्कोडा ऑटो इंडिया ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री करने के बाद एक और नए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत में अपनी 20 से अधिक साल की विरासत के दौरान कंपनी ने 2022 में सबसे अधिक संख्या में कारों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने अगस्त 2022 में 4,222 कारों की बिक्री की, जो अगस्त 2021 में बेची गई 3829 कारों की तुलना में 10 फीसदी वृद्धि को दर्शाता है। इन 3,829 कारों की बिक्री के साथ स्कोडा ऑटो इंडिया 2022 के लिए 37,568 कुल बिक्री के आंकड़ों को प्राप्त हासिल करने में सफल रही है। 37,568 कारों की बिक्री भारत में स्कोडा ऑटो के लिए 2022 को अब तक का सबसे बड़ा वर्ष बनाती हैं। 

कंपनी द्वारा पिछली बार सबसे अधिक 34,678 कारें 2012 में बेची गई थीं। यह उपलब्धि जर्मनी और चेक गणराज्य के बाद विश्व स्तर पर भारत को स्कोडा ऑटो का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनाती है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर जैक हॉलिस ने कहा कि इस वर्ष मेरी पूरी बातचीत 2022 को सबसे बड़ा वर्ष बनाने को लेकर रही है। और अब हमने इसे कर दिखाया है। यह भारत और दुनिया में स्कोडा ऑटो के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

समृद्धि के लिए देश की सीमाओं के साथ आंतरिक सुरक्षा है आवश्यक : मुर्मु समृद्धि के लिए देश की सीमाओं के साथ आंतरिक सुरक्षा है आवश्यक : मुर्मु
राष्ट्रपति ने इस मौके पर कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए देश की सीमाओं और उसकी आंतरिक सुरक्षा...
इजरायल में बंदूकधारियों ने की बस स्टॉप पर फायरिंग, 5 लोगों की मौत 
कांग्रेस प्रत्याशियों ने पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा से मुलाकात की
उत्तराखंड में 2 बच्चों में मिले चीन की बीमारी के लक्षण
Parliment Winter Session: सरकार ने सत्र से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई
फतेह में जैकलीन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा : सोनू सूद
श्रीलंका में बस के पलटने से 30 लोग घायल