रुपये में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार; 26,000 अंक से नीचे सेंसेक्स और निफ्टी-50

रुपये में गिरावट से बाजार में छाई लाली

रुपये में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार; 26,000 अंक से नीचे सेंसेक्स और निफ्टी-50

रुपये के 90.30 प्रति डॉलर तक लुढ़कने से शेयर बाजार चौथे दिन भी दबाव में रहा। निफ्टी 26,000 के नीचे और सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सार्वजनिक बैंकों, ऑटो और एफएमसीजी शेयर टूटे, जबकि आईटी और निजी बैंकिंग शेयरों में हल्की बढ़त दर्ज हुई।

मुंबई। रुपये में ऐतिहासिक गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 26,000 अंक से नीचे उतर गया। एक दिन पहले 90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद रुपया आज और 90.30 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। इससे बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.46 अंक (0.04 प्रतिशत) नीचे 85,106.81 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह करीब 375 अंक गिरकर 84,763.64 अंक तक उतर गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 46.20 अंक यानी 0.18 प्रतिशत टूटकर 225,986 अंक पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा गिरावट रही। मझौली और छोटी कंपनियों के शेयर भी टूट गये। सार्वजनिक बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, वित्त, एफएमसीजी, रियलिटी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। आईटी कंपनियों और निजी बैंकों में तेजी देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल का शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूट गया। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक में भी 1.50 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। टीसीएस का शेयर करीब डेढ़ फीसदी चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित