लंपी से गायों की मौत पर भाजपा का विधानसभा कूच, पुलिस ने सतीश पूनिया को बैरिकेडिंग से नीचे धकेला

कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां देकर विरोध व्यक्त किया

लंपी से गायों की मौत पर भाजपा का विधानसभा कूच, पुलिस ने सतीश पूनिया को बैरिकेडिंग से नीचे धकेला

भाजपा ने पहले पार्टी कार्यालय के बाहर सभा की। इसके बाद विधानसभा कूच किया, लेकिन सहकार सर्किल पर ही तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

जयपुर। लंपी वायरस के कारण प्रदेश में हो रही गायों की मौतों को रोकने में राज्य सरकार के असफल रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। भाजपा ने पहले पार्टी कार्यालय के बाहर सभा की। इसके बाद विधानसभा कूच किया, लेकिन सहकार सर्किल पर ही तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां देकर विरोध व्यक्त किया। इस हादसे के विरोध में भाजपा विधायकों ने विधानसभा में मुद्दा उठाने की कोशिश की, तो अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने स्वीकृति नहीं दी, तो उन्होंने सदन से बहिर्गमन कर दिया। 

भाजपा विधायकों ने नारे लगाए। सहकार सर्किल से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इसे तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद में सहकार सर्किल से वह आगे नहीं बढ़ पाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को चोट आई। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें सवाईमानसिंह अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा अन्य भाजपा के लोगों को भी चोट आई है। 

पूनिया बैरिकेडिंग पर चढ़े
सहकार सर्किल पर पुलिस के रोकने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को भाजपा के लोगों  ने सतीश पूनिया को बैरिकेडिंग पर चढ़ा दिया। वह यहीं से काफी देर नारे लगाते रहे। इसके बाद में उन्हें पुलिस ने उन्हें नीचे धकेल दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम
यह हमारा एजेंडा नहीं है। हकीकत तो यह है कि 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर खत्म...
ठगों के मकड़जाल में उलझ रहे हैं लोग, कभी फर्जी पुलिस और ईडी बनकर तो कभी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखों रुपए 
दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप