नारायण बारेठ का कार्यकाल समाप्त, किया 7 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण

राज्य सुचना आयुक्त नारायण बारेठ का विदाई कार्यक्रम

नारायण बारेठ का कार्यकाल समाप्त, किया 7 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण
राज्य सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने अपने 21 माह के कार्यकाल में 7 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया है। इसमें 389 परिवाद भी शामिल है।

जयपुर। राज्य सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने अपने 21 माह के कार्यकाल में 7 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया है। इसमें 389 परिवाद भी शामिल है। कुछ मामलों में अफसरों की सेवा पुस्तिका में इंद्राज का भी आदेश दिया गया। बारेठ ने जिन अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है ,उनमे सबसे अधिक ग्रामीण विकास और पंचायत राज के अधिकारी है। इनकी संख्या 200 से भी अधिक है। जिन अफसरों पर जुर्माना लगाया है उनमे 35 नगरीय विकास और स्थानीय निकाय विभाग के है। 

अपने विदाई कार्यक्रम में बारेठ ने कहा लॉक डाउन की वजह से 3 माह का अधिक समय व्यर्थ  चला गया और सुनवाई नहीं हो सकी। इस रूप में उन्हें 17 से कुछ अधिक का ही समय मिल सका है। बारेठ ने कहा उन्होंने अपने काम को इबादत की तरह किया है और उन आवेदनों को महत्व दिया जिनका कोई पैरोकार नहीं था। इनमे कोई पेंशन का मामला था तो कोई अपने खेत मकान के कागजात मांग रहा था। कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त डी बी गुप्ता ,सूचना आयुक्त लक्ष्मण सिंह ,आर पी बरबड़ और शीतल धनकड़ भी मौजूद थे। गुप्ता ने कहा इस दौरान आयोग ने विशेष अभियान चलाकर मामलो में जल्द निस्तारण का प्रयास  किया है। 

सूचना आयुक्त के रूप में बारेठ का आखिरी कार्यदिवस था। लेकिन अंतिम दिन भी 10 मामलों का निस्तारण किया गया। बारेठ इन 21 माह में एक भी अवकाश नहीं लिया और हर माह औसतन 396 मामलों का निस्तारण किया। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। आयुक्त के रूप में बारेठ ने कुछ मामलों में पंचायत राज और स्थानीय निकाय संस्थानों को न केवल आवेदकों को सूचना उपलब्ध कराने को कहा बल्कि उन सूचनाओं को अपने सूचना पटल पर प्रसारित और प्रकाशित करने का भी आदेश दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया