भारत की तरफ देखने वाले देश को मिलेगा जवाब : राजनाथ

भारत की तरफ देखने वाले देश को मिलेगा जवाब : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन और पाकिस्तान दोनों पर एक साथ निशाना साधा। सिंह ने कहा कि कोई भी देश यदि भारत की देखेगा, तो उसे जवाब मिलेगा।

नैनीताल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन और पाकिस्तान दोनों पर एक साथ निशाना साधा। सिंह ने कहा कि कोई भी देश यदि भारत की देखेगा, तो उसे जवाब मिलेगा। चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सिह ने कहा कि भीतर तक मारेंगे और भारत व नेपाल मित्र राष्ट्र है और दोनों की मित्रता के बीच में कोई दूरी उत्पन्न नहीं कर सकता है। सिंह पिथौरागढ़ के मूनाकोट में शहीद सम्मान यात्रा के दूसरे चरण में शामिल हुए। पूर्व सैनिकों के साथ ही एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने चीन सीमा से भी उसे उसी की भाषा में संदेश दिया और कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा रही है कि वह अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण तथा अच्छे रिश्ते बनाएं। भारत न किसी देश पर आक्रमण करता है और न ही किसी की भूमि पर अधिकार करता है, लेकिन भारत की तरफ देखने वाले देश को जवाब मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह नया भारत है। नेपाल और भारत की दोस्ती में कोई दरार उत्पन्न नहीं कर सकता है। उन्होंने उत्तराखंड की भूमि को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि पिथौरागढ़ भी वीरों के इतिहास से भरा हुआ है। उन्होंने इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर शहीदों की स्मृति को नमन किया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
डीजीपी ने 75 वर्षों की गौरवमयी यात्रा में राज्य पुलिस बल के योगदान को सराहा
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री 
MR AND MRS MAHI : राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज
तेज आवाज में बज रहे डीजे, दिल व दिमाग को दे रहा पीड़ा
Stock Market : ब्याज दर में जल्द कटौती नहीं होने की आशंका में गिरा बाजार
IPL 2024 में छक्के जड़ने में हैदराबाद के हैनरिक क्लासेन और चौकों में विराट कोहली हैं अव्वल