राजस्थान यूनाईटेड ने दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम को बनाया अपना होम ग्राउण्ड

हीरो आई लीग का अगला सत्र 12 नवम्बर से

राजस्थान यूनाईटेड ने दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम को बनाया अपना होम ग्राउण्ड
हीरो आई लीग का आगामी सत्र 12 नवम्बर से शुरू होगा और इसके मैच होम एण्ड अवे आधार पर खेले जाएंगे। राजस्थान यूनाइटेड अपने घरेलू मुकाबले अम्बेडकर स्टेडियम पर खेलेगी।

जयपुर। हीरो आई लीग में अपने दूसरे सत्र की तैयारियों में जुटी राजस्थान की क्लब टीम राजस्थान यूनाईटेड एफसी ने अपने राज्य में कोई मैदान नहीं मिलने के बाद अब दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम को अपने होम ग्राउण्ड बनाया है। हीरो आई लीग का आगामी सत्र 12 नवम्बर से शुरू होगा और इसके मैच होम एण्ड अवे आधार पर खेले जाएंगे। राजस्थान यूनाइटेड अपने घरेलू मुकाबले अम्बेडकर स्टेडियम पर खेलेगी। राजस्थान यूनाइटेड के अध्यक्ष विवेक शर्मा के अनुसार राजस्थान में भारतीय फुटबाल संघ के मानकों के अनुरूप जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम और जोधपुर के बरकतुल्ला स्टेडियम ही हैं लेकिन दोनों ही पूरी तरह क्रिकेट स्टेडियम बन गए हैं। राजस्थान यूनाइटेड के फाउंडर रजत मिश्रा ने बताया कि उन्हें जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में मैच कराने का प्रस्ताव मिला लेकिन यह स्टेडियम मानकों के अनुरूप नहीं है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनावों में वार्ड पंच के लिए कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा नियुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पंचायत चुनावों में वार्ड पंच के लिए कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा नियुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
आगामी पंचायत राज चुनावों में वार्ड पंच के लिए अलग पोलिंग एजेंट नियुक्त नहीं। सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद...
रिश्वत मामला: रिश्वतखोर एएसपी सोनी टेलर के मार्फत खान माफिया के बेटे की मंगवाता था गाड़ी
आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें : महापौर
ब्रिटेन में चुनाव प्रणाली में सुधार के लिए बनेगा राष्ट्रीय आयोग : एंडी बर्नहैम ने की घोषणा, बोले- हर किसी की सुनी जाए आवाज
कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ : लश्कर का एक आतंकवादी ढेर, संदिग्ध गतिविधि देखने पर चलाई गोलियां
रामनिवास बाग में सजेगी 15 फूड ट्रकों वाली चौपाटी, जयपुर को मिलेगा नया आकर्षण
तरंग शक्ति-2026 : आसमां में तेजस के साथ गरजा अमेरिकी एफ-35, युद्धाभ्यास में दुनिया के टॉप फाइटर जेट्स का शक्ति प्रदर्शन