जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना, कोविड टीकाकरण से हो सकती है मौत

रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत की हुई पुष्टि

जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना, कोविड टीकाकरण से हो सकती है मौत

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक 42 वर्षीय महिला को पांच नवंबर 2022 को टीके की डोज दी गयी और टीकाकरण के एक घंटा 40 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई।

टोक्यो। जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय ने पुष्टि की है कि टीकाकरण के बाद हुई कुल 1,791 मौतों में से एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 टीकाकरण के कारण हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दी गयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक 42 वर्षीय महिला को पांच नवंबर 2022 को टीके की डोज दी गयी और टीकाकरण के एक घंटा 40 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई। महिला मोटापे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ति थी, लेकिन परीक्षणों में उन संकेतकों में कोई विचलन नहीं पाया गया जो संभवत: उसकी मृत्यु का कारण बन सकते थे। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रालय की एक विशेषज्ञ समिति ने निष्कर्ष निकाला कि 'टीकाकरण और मृत्यु के बीच एक तरह के संबंध से इंकार नहीं किया जा सकता है।' विशेषज्ञों ने बताया कि उसी समय टीकाकरण केंद्र के चिकित्सा कर्मचारियों ने भी गंभीर गलतियां की। महिला को तीव्र एलर्जी के संकेतों के बावजूद एड्रेनलिन का इंजेक्शन नहीं लगाया गया था। जापान में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमण के 3.32 करोड़ से अधिक मामले, 2.17 करोड़ लोगों के स्वस्थ होने और 72,989 लोगों की मौत के मामले सामने आये हैं। देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 28.97 करोड़ डोज दी गयी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई