मोदी ने दांडी मार्च की वर्ष गांठ पर गांधी, सत्याग्रहियों को दी श्रद्धांजलि

दांडी नमक सत्याग्रह की 93वीं वर्षगांठ

मोदी ने दांडी मार्च की वर्ष गांठ पर गांधी, सत्याग्रहियों को दी श्रद्धांजलि

मोदी ने लिखा कि यह हमारे देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी। इसे विभिन्न प्रकार के अन्याय के खिलाफ एक दृढ़ प्रयास के रूप में याद किया जाएगा।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी के नेतृत्व में संचालित ऐतिहासिक दांडी नमक सत्याग्रह की 93वीं वर्षगांठ पर उन्हें और दांडी यात्रा में शामिल सत्याग्रहियों को रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में  कहा कि मैं बापू और दांडी मार्च में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

मोदी ने गांधी जी के नेतृत्व में अंग्रेजों के एकाधिकारवादी नमक कानून के खिलाफ सत्याग्रह के लिए वर्ष 1930 में आज की ही तिथि में गुजरात में अपने साबरमती आश्रम से प्रारंभ हो कर पांच अप्रैल को  दांडी सम्पन्न 24 दिन की इस यात्रा को देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना बताया।

मोदी ने लिखा कि यह हमारे देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी। इसे विभिन्न प्रकार के अन्याय के खिलाफ एक दृढ़ प्रयास के रूप में याद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमक सत्याग्रह की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी और सस्त सत्याग्रहियों को विनम्र श्रद्धांलि देते हुए ट्वीट किया, ''सविनयम अवज्ञा के लिए पहला आह्वान , यह सत्याग्रह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है।''

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई