गुजरात उच्च न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने जारी की अधिसूचना

गुजरात उच्च न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति

अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायिक अधिकारियों- सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोषी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येश कुमार अमृतलाल जोशी को पदोन्नत कर न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी है।

नयी दिल्ली। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर पांच न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर संबंधित न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने से संबंधी घोषणा की है।

अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायिक अधिकारियों- सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोषी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येश कुमार अमृतलाल जोशी को पदोन्नत कर न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी है। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले शीर्ष अदालत कॉलेजियन ने दो मार्च-2023 को उन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें