मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की जनसुनवाई

लोगों ने कहा, राजस्थान की योजनाएं पूरे देश में हो लागू  

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की जनसुनवाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं और महंगाई राहत कैंपों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। 
आमजन ने कहा कि राहत कैंपों और प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियानों से काफी राहत मिल रही है। महंगाई राहत कैंपों में गारंटी कार्ड मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा तथा परिवार की बचत भी बढ़ेगी। ऐसी योजनाएं पूरे देश में लागू होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने कहा कि कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली मिलने से आर्थिक संबल मिलेगा।   
मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में दिव्यांगजनों के पास जाकर आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने समस्याओं के बारे में पूछा और अधिकारियों से भी जानकारी ली। गहलोत ने दिव्यांगजनों से संबंधित सभी प्रकार के लम्बित प्रकरणों को त्वरित निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न सेवाओं के कार्मिकों ने पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने के लिए धन्यवाद दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग