कोलंबिया में पुलिस गश्ती वाहन पर हमला, 3 लोगों की मौत 

विस्फोटक उपकरण से हमला किया

कोलंबिया में पुलिस गश्ती वाहन पर हमला, 3 लोगों की मौत 

मृतकों में 2 पुलिस अधिकारी एवं एक महिला शामिल हैं, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मेक्सिको सिटी। कोलंबिया में मेस्सिको के टीबू नगरपालिका में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक पुलिस गश्ती वाहन पर विस्फोटक उपकरण से हमला किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मृतकों में 2 पुलिस अधिकारी एवं एक महिला शामिल हैं, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

एक गश्ती पुलिस वाहन पर विस्फोटक उपकरण से हमला किया गया, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना कोलंबिया के रक्षा मंत्री इवान वेलास्केज गोमेज की इस क्षेत्र की यात्रा से कुछ घंटे पहले हुई। रिपोर्ट के अनुसार देश के सबसे बड़े विद्रोही समूह कोलम्बिया की क्रांतिकारी सशस्त्र बल (फार्क) के असंतुष्ट और नेशनल लिबरेशन आर्मी के मोर्चों में से एक विद्रोहियों, अन्य विद्रोही समूह इस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं।

Tags: attack

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News