आज का राशिफल

आज का राशिफल

भाग्योदय संभव है। अपनों की मदद करके खुश होंगे। लेनदेन के मामले में उलझनें सुलझेंगी। 

मेष-नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन आराम करने को मिल सकता है। रूचि के कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन खुशी, हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। नए विचार मन में आऐंगे। भाग्योदय संभव है। अपनों की मदद करके खुश होंगे। लेनदेन के मामले में उलझनें सुलझेंगी। 

वृष-विद्यार्थी वर्ग सावधानी से दिन व्यतीत करें, आपके मित्र आपके संबंधों का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार में उन्नति होगी। आय के साधन बढेंगे। कुसंगति व विवादों से बचें। वाणी में संयम रखें। 

मिथुन-परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक लाभ होगा। अकारण चिंता, क्रोध, मन में भ्रम की स्थिति के कारण मन परेशान रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। साझेदारी से बचें।

कर्क-मित्रों से सावधान रहें। व्यापार विस्तार होगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्रेम बढेगा।  मन की बात खुलकर कहने से रिश्ते मधुर रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। परिवार के साथ मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह-अकारण मानसिक तनाव रहेगा। चिंता, जिद बहस के कारण स्वयं को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेगे। मन में जो शंका है उसका निवारण अवश्य करें। बातें साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा। 

कन्या-जीवनसाथी के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी को समय देंगे।  पार्टनर का व्यवहार आपको शक करने पर मजबूर कर देगा। व्यापार विस्तार होगा। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख व धन बढेगा। वाणी पर संयम रखें। 

तुला-भाई बहिन के साथ अनबन हो सकती है किन्तु रिश्ते मजबूत होंगे। मैत्रीपूर्ण व्यवहार के कारण घर का माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। किसी पुराने विवाद के कारण मन अशांत होगा, घर में कलह हो सकती है, सावधान रहें, धैर्य, वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें, सकारात्मक रहें। 

वृश्चिक-व्यापार में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढेगी। रोजगार में उन्नति की संभावना है। मित्र सहयोग करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कार्य बनने का समय है, परेशानी के बाद अब आप अपना कार्य बनाना प्रारंभ कर देंगे। अपने बुद्धिबल का उपयोग आपको आपकी पहचान दिलाएगा। 

धनु-विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता पिता व गुरूजनों की नाराजगी रहेगी। शिक्षा को लेकर किसी ठोस निर्णय पर पहुंचेंगे। वाणी व व्यवहार में संयम रखें, विशेष ध्यान रखें की आपकी बात से किसी को पीडा ना हो अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है।

कुंभ-भ्रम की स्थिति रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों मे निराशा रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। नए संबंध बनेंगे। राजनीति में सावधान रहें, मानहानि संभव है। व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है। प्रोपर्टी संबंधी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।धैर्य व संयम से रहें। 

मकर-पारिवारिक रिश्ते मजबूत होगे। रिश्तों की कडवाहट दूर होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो दिन को व्यस्त बना देगी। खुशी, उमंग के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगो।

मीन-संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यांे में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें। बाधाएं दूर होंगी।

Tags: Horoscope

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News