अशोक गहलोत ने बजट के रिप्लाई में की घोषणाएं

नए जिलों के गठन के लिए कमेटी बनाई जाएगी

अशोक गहलोत ने बजट के रिप्लाई में की घोषणाएं

प्रदेश में नए जिलों के गठन के लिए कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी छह महीने में रिपोर्ट देगी। उस रिपोर्ट के आधार पर नए जिलों की घोषणा की जाएगी।

जयपुर। प्रदेश में नए जिलों के गठन के लिए कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी छह महीने में रिपोर्ट देगी। उस रिपोर्ट के आधार पर नए जिलों की घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि हर विधानसभा क्षेत्र में दस करोड़ की लागत से नई सड़कें बनार्इ जाएंगी। इसके साथ रुके सहकारी समितियों के चुनाव कराए जाएंगे। गहलोत ने विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कई घोषणाएं की।
गहलोत ने कहा कि विधायकों ने बड़ी संख्या में नए जिलों की मांग पर ज्ञापन दिए हैं। अब गुण-अवगुण के आधार पर जिलों की मांग पर कमेटी का गठन होगा। उन्होंने विपक्ष के कर्ज लेने के आरोपों के जवाब में कहा कि कोई भी राज्य सरकार केंद्र की अनुमति के बिना कर्ज नहीं ले सकती है। भारत सरकार विभिन्न मापदंडों पर परखते हुए कर्ज लेने की अनुमति देती है। सरकार मापदंडों पर है, इसलिए कर्ज बढ़ाकर दिया है। विधायकों की मांग पर गहलोत ने घोषणा की कि हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ की नई सड़कें बनेंगी। सड़कों की मरम्मत के लिए अलग से पैसा दिया जाएगा।

सभी वर्गो के 45 हजार लोगों के साथ मंथन किया
गहलोत ने कहा कि बजट बनाने से पहले सभी वर्गो के 45 हजार लोगों के साथ मंथन किया और उससे अमृत निकाला है। बजट में सोच समझकर घोषणाएं की हैं, उनको पूरा करेंगे। बजट पर विपक्ष के पास बोलने को कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट की 500 घोषणाओं में से 60 बजट घोषणाओं की स्वीकृतियां जारी हो चुकी हैं। नेता प्रतिपक्ष सवाल उठा रहे थे कि बजट घोषणाएं कैसे पूरी होंगी, जब हम चुनाव घोषणा पत्र की 70 फीसदी घोषणाएं तीन साल में पूरी कर सकते है] तो बजट घोषणाओं को पूरा नहीं करेंगे क्या।

पुरानी पेंशन को लागू किया
गहलोत ने पेंशन के मामले में कहा कि हो सकता है कर्जभार बढ़ने के भय से नई पेंशन लागू की हो, लेकिन इससे कर्मचारियों के भविष्य पर खतरा था। इसलिए पुरानी पेंशन को लागू किया। एक पुराने आईएएस अफसर ने आज लेख लिखा है कि यह लागू करना गलत है। जिस आईएएस अफसर ने लेख लिखा है कि यह योजना नहीं लागू होनी चाहिए, जब यह योजना लागू हुई, तब पुराने और नए कर्मचारियों को एक साथ नई पेंशन से जोड़ते तो इस पर सवाल उठाने वालों को पता लगता। इसमें भारी भेदभाव था। आधे कर्मचारी नई पेंशन के और आधे पुरानी पर। कांग्रेस के 70 साल के इतिहास के बारे में पूछने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि इतिहास वही बनाता है जो पुराने इतिहास को याद रखता है।

तीन लाख भर्तियों की घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट रिप्लाई देते हुए तीन लाख भर्तियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में एक लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं। एक लाख नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एक लाख नई भर्तियां की जाएंगी।

Read More Loksabha Rajasthan 1st Phase Voting Live : राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी, सीएम भजनलाल ने डाला वोट

प्रमुख नई घोषणाएं
    

Read More हैंगिंग ब्रिज पर टोल कंपनी काट रही कोटावासियों की जेब

पुलिस के मैस भत्तों में दस फीसदी बढ़ोतरी तीन सीएचसी को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत
जयपुर में एक और सेटेलाइट अस्पताल दो नए आयुर्वेद अस्पताल
जोधपुर के ओसियां में औद्योगिक क्षेत्र बैंगू में उप परिवहन कार्यालय
छह जिलों में ग्रामीण हाट एवं सुविधा केन्द्र 50 हजार नए स्वयं सहायता समूह
बस्सी कॉलेज में वाणिज्य संकाय 1147 करोड़ की लागत से 49 नई सड़कें
प्रदेश में एक दर्जन नए कॉलेज भू-जल संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण का गठन
चार नए मेडिकल कॉलेज 68 शहरों में एफएसटीपी होंगे स्थापित
चार नए कृषि कॉलेज दो नए पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय
 दो नई कृषि मंडियां आठ नए थाने और पांच चौकियां
तीन दर्जन से ज्यादा नए उपस्वास्थ्य 42 थाने उप निरीक्षक स्तर से निरीक्षक में क्रमोन्नत
 ढाई दर्जन उपस्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत  दस नई कोर्ट, दो नए एसडीएम कार्यालय
डेढ़ दर्जन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एक नया राजस्व अपील अधिकारी कार्यालय
डेढ़ दर्जन पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत सात उन तहसीलें होगी क्रमोन्नत
नौ नई उप तहसीलें  ई-व्हीकल पर मिलेगी अब 31 मार्च तक छूट
छह नई नगर पालिकाएं सहरिया और कथोड़ी जनजातियों को 200 दिन का रोजगार
राजस्थान फाउंडेशन के और चैप्टर खुलेंगे। इस पर 10 करोड़ खर्च होंगे  


  
   
  
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
  
   
   
   
   
  
   
   

Read More गोविंद डोटासरा ने की कांग्रेस-गठबंधन प्रत्याशियों को वोट देने की अपील 

Post Comment

Comment List

Latest News